1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Chittorgarh, Rajasthan Assembly Election Results 2023: क्या इस बार भी भाजपा दिखा पाएगी अपना कमाल?

Chittorgarh, Rajasthan Assembly Election Results 2023: क्या इस बार भी भाजपा दिखा पाएगी अपना कमाल?

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 03, 2023 07:00 am IST,  Updated : Dec 03, 2023 08:26 pm IST

पिछला दो बार से भाजपा के चंद्रभान सिंह ही चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से विजेता रहे हैं। मगर इस बार इस सीट पर भाजपा ने इस सीट से चंद्रभान सिंह की जगह नरपत सिंह राजवी को मौका दिया है।

क्या चित्तौड़गढ़ में भाजपा इस बार भी दिखा पाएगी कमाल?- India TV Hindi
क्या चित्तौड़गढ़ में भाजपा इस बार भी दिखा पाएगी कमाल? Image Source : SOCIAL MEDIA

चित्तौड़गढ़ सीट राजस्थान की महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। इस विधानसभा सीट पर पिछले दो बार से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अपनी जीत दर्ज कर रहे हैं। चित्तौड़गढ़ सीट पर साल 2013 और 2018 में भाजपा के चंद्रभान सिंह ने जीत हासिल किया और यहां के विधायक बनें, लेकिन इस बार भाजपा की तरफ से नरपत सिंह रजवी को मौका मिला है। आपको बता दें कि 1990 के चुनाव से अभी तक हुए चुनावों में भाजपा को 5 बार जीत मिली है। वहीं कांग्रेस की तरफ से सुरेंद्र सिंह जदावत मैदान में उतरे हैं।

चित्तौड़गढ़ विधानसभा चुनाव रिजल्ट्स लाइव यहां देखें - Click Here to Chittorgarh Election Results 2023 Live

2018 में कैसे रहे नतीजे?

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ सीट से भाजपा के विधायक चंद्रभान सिंह को 1,06, 563 वोट मिले थे। वहीं उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह जदावत को 82,669 वोट मिले थे। भारतीय जनता पार्टी के विधायक चंद्रभान सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह जदावत को 23,894 वोटों से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।