1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से दो और मौत, 48 नए मामले

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से दो और मौत, 48 नए मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2020 02:15 pm IST,  Updated : May 23, 2020 02:15 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 155 हो गयी है। इस बीच 48 नये मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 6542 हो गयी है।

Coronavirus: 48 more test positive for Covid-19 in Rajasthan, tally rises to 6542- India TV Hindi
Coronavirus: 48 more test positive for Covid-19 in Rajasthan, tally rises to 6542 Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 155 हो गयी है। इस बीच 48 नये मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 6542 हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जयपुर व कोटा में एक एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गयी। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 153 हो गयी है।

Related Stories

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 76 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 15 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में शनिवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नये मामले सामने आए। इनमें नागौर में 17, कोटा में 10, झुंझुनू में छह, जयपुर में पांच, झालावाड़ में चार, धौलपुर में दोव बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, भरतपुर व अजमेर में एक एक नया मामला शामिल है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।