1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus के 1553 नए मामले, 14 और लोगों की मौत

राजस्थान में Coronavirus के 1553 नए मामले, 14 और लोगों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 04, 2020 06:54 am IST,  Updated : Sep 04, 2020 06:54 am IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1095 हो गई वहीं राज्य में संक्रमण के 1553 नए मामले सामने आए हैं।

राजस्थान में Coronavirus के 1553...- India TV Hindi
राजस्थान में Coronavirus के 1553 नए मामले, 14 और लोगों की मौत Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1095 हो गई वहीं राज्य में संक्रमण के 1553 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे पूरे हुए चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और लेागों की मौत हुई। इससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 1095 हो गई है।

वहीं इस दौरान संक्रमण के 1553 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 86227 हो गई जिनमें से 13912 रोगी उपचाराधीन हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।