1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और मरीजों की मौत, 238 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और मरीजों की मौत, 238 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2020 10:35 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 10:35 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को छह और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 265 हो गई है। इसके साथ ही 239 नये मामले सामने सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 11,838 हो गयी।

Coronavirus cases in Rajasthan till 11th June- India TV Hindi
Coronavirus cases in Rajasthan till 11th June Image Source : AP

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को छह और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 265 हो गई है। इसके साथ ही 239 नये मामले सामने सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 11,838 हो गयी। इनमें से 2798 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को जयपुर में दो, भरतपुर, बारां और दौसा में एक-एक और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य राज्य के एक रोगी की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 265 हो गई है। 

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 121 हो गयी है जबकि जोधपुर में 26, कोटा में 18, अजमेर में 11 व भरतपुर में दस संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 16 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को केवल जयपुर में कोरोना वायरस से 38 लोग संक्रमित पाये गये है। राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 2449 पहुंच गई है। 

वहीं बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के 238 नये मामले सामने आये। इनमें जोधपुर में 62, अलवर में 44, जयपुर में 38, अजमेर में 14, धौलपुर में 12, झुंझुनू में आठ, सवाई माधोपुर व सीकर में छह-छह नागौर, उदयपुर व चुरू में पांच-पांच नये मामले शामिल हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।