1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 9 लोगों की और मौत, 632 नए मामले सामने आए

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 9 लोगों की और मौत, 632 नए मामले सामने आए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2020 10:00 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 10:00 pm IST

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 163 हो गयी है जबकि जोधपुर में 59, भरतपुर में 39, कोटा में 24,अजमेर में 19, बीकानेर में 17, नागौर में 12 और धौलपुर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus cases in Rajasthan till 5th July- India TV Hindi
Coronavirus cases in Rajasthan till 5th July Image Source : AP (FILE)

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को नौ और मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 456 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक के सबसे अधिक 632 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 20,164 हो गयी जिनमें से 3,780 मरीज उपचाराधीन हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को जोधपुर में छह, कोटा, बीकानेर और उदयपुर में एक-एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई। 

इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 456 हो गई है। उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 163 हो गयी है जबकि जोधपुर में 59, भरतपुर में 39, कोटा में 24,अजमेर में 19, बीकानेर में 17, नागौर में 12 और धौलपुर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 30 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। 

उन्होंने बताया कि रविवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के 632 नये मामले सामने आये। इनमें प्रतापगढ में 65,जोधपुर-बीकानेर में 57-57,अलवर-जयपुर में 47-47, पाली में 46, जालौर में 41, राजसमंद में 37,भरतपुर में 34, अजमेर में 31,नागौर में 30,धौलपुर में 28, सिरोही में 27, झुंझुनूं में 15, सीकर में 12, उदयपुर में 10, कोटा में 8, दौसा-बाडमेर में 7-7, चूरू में 5, बारां में 4, टौंक-झालावाड़-भीलवाड़ा और अन्य राज्यों से आये 3-3,करौली-हनुमानगढ़ में दो-दो, और डूंगरपुर में एक नये मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।