1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत, 24 घंटे में मिले 35 नये संक्रमित

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत, 24 घंटे में मिले 35 नये संक्रमित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2020 11:41 am IST,  Updated : May 06, 2020 11:41 am IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 90 हो गयी है।

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : AP

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 90 हो गयी है। इस बीच 35 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3,193 हो गयी है। 

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर में एक संक्रमित की मौत हुई। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 50 हो गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। इस बीच राज्य में बुधवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नये मामले आए जिनमें जयपुर में 22, पाली में सात, डूंगरपुर और अजमेर में दो-दो तथा अलवर और चित्तौड़गढ़ में एक- एक नया मामला शामिल है। इसके साथ राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3,193 हो गयी है। 

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।