1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3007 नए मामले, 16 और लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3007 नए मामले, 16 और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2020 07:34 pm IST,  Updated : Nov 21, 2020 07:34 pm IST

राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 3007 नए मामले सामने आए हैं।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 3007 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 3007 नए मामले सामने आए हैं। बीते कई दिनों में पहली बार ऐसा हुआ है जब सूबे में 3000 से ज्यादा न मामले सामने आए हों। सूबे के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से 16 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2,146 तक पहुंच गई। अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें राजधानी जयपुर में हुई हैं।

‘जयपुर में सबसे ज्यादा 408 मौतें’

सूबे के अधिकरियों ने बताया कि कोरोन वायरस से संक्रमण के 3,007 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,40,676 हो गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 16 और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस बिमारी की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर अब 2,146 हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण से जयपुर में अब तक जयपुर में सबसे ज्यादा 408, जोधपुर में 212, अजमेर में 162, बीकानेर में 156, कोटा में 122, भरतपुर में 100, उदयपुर में 83, और पाली में 81 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

‘216579 लोग हुए संक्रमण से ठीक’
राजस्थान के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,16,579 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही शनिवार को संक्रमण के 3,007 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,40,676 हो गई, जिनमें से 21,951 रोगी उपचाराधीन हैं। नए मामलों में सबसे ज्यादा 551 जयपुर से सामने आए हैं। इसके बाद जोधपुर में 444, बीकानेर में 215, अजमेर में 210, कोटा में 203, अलवर में 139, भीलवाड़ा में 128, गंगानगर में 115, सीकर में 95, नागौर में 94 एवं पाली में 92 नए संक्रमित मिले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।