1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 195 नए मामले, एक और मरीज की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 195 नए मामले, एक और मरीज की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2021 09:53 pm IST,  Updated : Mar 05, 2021 09:53 pm IST

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 195 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,21,123 हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 195 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 195 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,21,123 हो गई है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नए मामलों में सबसे ज्यादा उदयपुर में सामने आए हैं जबकि डूंगरपुर और जयपुर में भी 30 से ज्यादा नए लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से शुक्रवार को एक और मरीज की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,789 हो गई है।

राजधानी जयपुर में मिले 32 नए संक्रमित

अधिकारियों ने शुक्रवार को कोरोना से जुड़े आंकड़ों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में अभी 1,584 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामलों में सबसे ज्यादा 43 मामले उदयपुर से सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा डूंगरपुर में 36 नए संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी जयपुर में 32, राजसमंद में 12, अजमेर-जोधपुर में 10-10, कोटा में 9, भीलवाड़ा में 8, अलवर-बांसवाड़ा में 7-7 नए संक्रमित मिले हैं।

शुक्रवार को 119 लोगों ने संक्रमण को दी मात
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में शुक्रवार को कुल 119 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल मिलाकर 3,16,750 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से राज्य में शुक्रवार को जोधपुर में एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2,789 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वायरस के चलते जयपुर में 519, जोधपुर में 307, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।