1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में मिले 1145 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल आंकड़ा 45 हजार के पार पहुंचा

राजस्थान में मिले 1145 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल आंकड़ा 45 हजार के पार पहुंचा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2020 07:53 am IST,  Updated : Aug 04, 2020 07:53 am IST

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात 08:30 बजे तक राज्य में 13 और संक्रमितों की मौत हुई। इनमें से जयपुर में 6, अजमेर में 3, राजसमंद में 2 और भरतपुर एवं नागौर में एक-एक रोगी की जान गई।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1145 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें बीएसएफ के 20 जवान भी शामिल हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1145 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें बीएसएफ के 20 जवान भी शामिल हैं। इन नए मामलों के सामने आने के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 45,555 हो गई है। वहीं, वायरस के संक्रमण से 13 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या  बढ़कर 719 हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के ऐक्टिव मामलों की संख्या इस समय 12,785  है। 

जयपुर में वायरस से सबसे ज्यादा 206 मौतें

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात 08:30 बजे तक राज्य में 13 और संक्रमितों की मौत हुई। इनमें से जयपुर में 6, अजमेर में 3, राजसमंद में 2 और भरतपुर एवं नागौर में एक-एक रोगी की जान गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 719 हो गई है। उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में ही कोरोना वायरस से अब तक 206 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा जोधपुर में 84, भरतपुर में 54, अजमेर में 50, बीकानेर में 42, कोटा में 35, पाली-नागौर में 31-31, अलवर में 18 और धौलपुर में 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राजस्थान में दूसरे राज्यों के 37 रोगियों की जान गई है।

नए मामलों में सबसे ज्यादा अलवर-जोधपुर से
उन्होंने बताया कि सोमवार रात 08:30 बजे तक राजस्थान में 1,145 नये मामले आए। अलवर-जोधपुर में 141-141, कोटा में 130, जयपुर में 124, सीकर में 84, नागौर में 78, बूंदी में 70, बाड़मेर में 65, अजमेर में 52, बीकानेर में 38, भरतपुर में 35,उदयपुर में 31, सवाईमाधोपुर में 30, चित्तौड़गढ़ में 25, सीमा सुरक्षा बल में 20, टोंक में 19, भीलवाड़ा में 15, प्रतापगढ़ में 9, झुंझुनूं में 8, झालावाड़ में 7, जैसलमेर में 6, दौसा-सिरोही में 5-5, करौली में 3, हनुमानगढ में 2, धौलपुर-राजसमंद में एक-एक नया मामला सामने आया है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राज्य में कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।