1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 7,680 नये मामले, 127 और लोगो की मौत

राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 7,680 नये मामले, 127 और लोगो की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 20, 2021 06:45 pm IST,  Updated : May 20, 2021 06:45 pm IST

राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना के 7,680 नये मामले सामने आये जबकि इस संक्रमण से 127 और लोगो की मौत हो गई। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी आंकडों के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 16,705 लोगों के ठीक होने से राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है।

COVID-19: Rajasthan records 127 more deaths, 7,680 new cases- India TV Hindi
राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 7,680 नये मामले सामने आये। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 7,680 नये मामले सामने आये जबकि इस घातक संक्रमण से 127 और लोगो की मौत हो गई। चिकित्सा विभाग की ओर से बृहस्पतिवर शाम को जारी आंकडों के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 16,705 लोगों के ठीक होने से राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है। विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को जयपुर में 1,517, जोधपुर में 601, बीकानेर में 453, कोटा-सीकर में 427-427, उदयपुर में 401,गंगानगर में 302 तथा अलवर एवं बाडमेर में 301-301 नये मरीज सामने आये। 

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 127 लोगो की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस घातक बीमारी से कुल 7346 लोगो की मौत हो चुकी है। आंकडों के अनुसार राज्य में अभी 1,43,974 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं। बुधवार को यह संख्या 1,53,126 थी। रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को इस संक्रमण से 16,705 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 7,45,873 लोग इस संक्रमण से संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

वहीं, सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि 10 सप्ताह तक कोरोना वायरस संक्रमण दर में लगातार वृद्धि के बाद, पिछले दो सप्ताह से महामारी के मामलों में कमी की खबरें आ रही हैं। इसने कहा कि 29 अप्रैल से पांच मई तक ऐसे जिलों की संख्या 210 थी जहां संक्रमण के मामलों में कमी आ रही थी, लेकिन 13 से 19 मई के बीच ऐसे जिलों की संख्या बढ़कर 303 हो गई है। 

सरकार ने कहा कि सात राज्यों में संक्रमण के मामलों की दर 25 प्रतिशत से अधिक है, जबकि 22 राज्यों में यह 15 प्रतिशत से अधिक है। इसने कहा कि भारत में फरवरी के मध्य से कोविड-19 संबंधी जांच की संख्या में साप्ताहिक रूप से लगातार वृद्धि हो रही है और 12 सप्ताह में इसमें औसतन 2.3 गुना की वृद्धि हुई है। 

सरकार ने कहा कि एक अध्ययन के अनुसार 50 प्रतिशत लोग अब भी मास्क नहीं पहनते, और जो लोग मास्क पहनते हैं, उनमें से लगभग 64 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो मास्क पहनकर सिर्फ अपना मुंह ढंकते हैं, लेकिन नाक को नहीं ढंकते। इसने कहा कि जून के अंत तक कोविड-19 संबंधी जांच की दैनिक संख्या बढ़कर औसतन 45 लाख तक हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।