1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Coronavirus Cases: राजस्थान में कोरोना वायरस के 17 नए मामले, जयपुर में 8 नए केस

Rajasthan Coronavirus Cases: राजस्थान में कोरोना वायरस के 17 नए मामले, जयपुर में 8 नए केस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 20, 2020 10:05 am IST,  Updated : Apr 20, 2020 10:25 am IST

राजस्थान में कोरोना वायरस की वजह से अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और सबसे ज्यादा 13 लोगों की जान जयपुर में ही गई है।

District wise coronavirus cases in Rajasthan including Jaipur and Jodhpur- India TV Hindi
District wise coronavirus cases in Rajasthan including Jaipur and Jodhpur Image Source : INDIA TV

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, सोमवार को राजस्थान में 17 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1495 हो गया है। सोमवार को सामने आए 17 नए मामलों में सबसे अधिक मामले जयपुर से हैं। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को अकेले जयपुर में ही 8 नए कोरोना वायरस दर्ज किए गए हैं। राजस्थान में अबतक सामने आए कुल 1495 कोरोना वायरस मामलों में 36 प्रतिशत से ज्यादा मामले यानि 543 केस अकेले जयपुर के ही हैं।

सोमवार को राजस्थान में जयपुर के अलावा झुनझुनू, जोधपुर तथा कोटा से 2-2 और अजमेर, बंसवाड़ा और नौगार से 1-1 मामला सामने आया है। सोमवार को राजस्थान में कोरोना वायरस की वजह से 1 व्यक्ति की मौत की भी खबर है। नागौर में एक व्यक्ति की जान गई है। कोरोना वायरस की वजह से राजस्थान में आबतक कुल मिलाकर 24 लोगों की जान जा चुकी है।

राजस्थान में जयपुर के अलावा कोरोना वायरस के ज्यादा मामलों वाले जिलों में जोधपुर (230 मामले), भरतपुर (102 मामले), कोटा (101 मामले), टौंक (95 मामले), बंसवाड़ा (61 मामले) तथा नागौर (59 मामले) है। राज्य में कोरोना वायरस की वजह से अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और सबसे ज्यादा 13 लोगों की जान जयपुर में ही गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।