1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कोटा में किडनी फेल होने से 5 प्रसुताओं की मौत, सीजेरियन डिलीवरी के बाद 12 की तबीयत बिगड़ी थी

कोटा में किडनी फेल होने से 5 प्रसुताओं की मौत, सीजेरियन डिलीवरी के बाद 12 की तबीयत बिगड़ी थी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 17, 2026 08:56 pm IST,  Updated : May 17, 2026 08:57 pm IST

कोटा में सीजेरियन डिलीवरी के बाद 12 से ज्यादा महिलाओं की किडनी फेल हुई थी। इसके बाद से जेके लोन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में अब तक 5 महिलाओं की मौत हो चुकी है।

shirin- India TV Hindi
मृतक महिला के परिजन (बाएं), मृतक शिरिन (दाएं) Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के कोटा में किडनी फेल होने के मामले में रविवार को एक और महिला की मौत हो गई। यहां सीजेरियन डिलीवरी के बाद 12 से ज्यादा महिलाओं की किडनी फेल हुई थी और अब तक इनमें से पांच महिलाओं की मौत हो चुकी है। रविवार के दिन शिरिन नाम की 29 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। वह मेडिकल कॉलेज के नेफ्रोलॉजी आईसीयू में भर्ती थी। महिला को एक दिन पहले निजी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। 

शिवपुरा की रहने वाली शिरिन की भी नए अस्पताल में ही इलाज के दौरान किडनी फेल हो गई थी। 7 मई की शाम को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। घरवाले शिरिन को तलवंडी के एक निजी हॉस्पिटल ले गए थे। 8 मई को शिरिन का डायलिसिस हुआ, लेकिन उसकी बॉडी में इंफेक्शन हो गया था। 16 मई को फिर से मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था। सीजेरियन के बाद किडनी फेल होने के मामले में जेके लोन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में अब तक 5 महिलाओं की मौत हो चुकी है। 

6 महीने की गर्भवती थी शिरिन

सीजेरियन डिलीवरी के बाद 12 से ज्यादा महिलाओं की किडनी फेल हुई थी। मृतका के परिवार ने बताया कि शिरिन 6 महीने की गर्भवती थी। 5 मई की सुबह 9.30 बजे उसे न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया था। डॉक्टर ने बताया था कि शिरिन के बच्चेदानी का मुंह खुला हुआ है और टांके लगाने को कहा। दोपहर 12 बजे भर्ती किया गया। टांके लगाने के बाद शिरिन को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। 

7 मई को बिगड़ी थी तबीयत

7 मई की सुबह करीब 4 बजे शिरिन की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे हल्का ब्लड निकलने लगा, जिसे स्टाफ ने नॉर्मल बताया। सुबह 7 बजे खून ज्यादा बह रहा था और शिरिन का बीपी, प्लेटलेट्स डाउन हो गए। वहां स्टाफ ने जांच की, लेकिन इन्फेक्शन नहीं बताया। शिरिन का यूरिन आना बंद हो गया। शाम होते-होते स्टाफ ने शिरिन दूसरी जगह ले जाने को कहा, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। कोटा में सीजेरियन के बाद किडनी फेल होने से अब तक पांच महिलाओं की जान जा चुकी है। 

कब किस महिला की मौत

  1. 5 मई को पायल की मौत 
  2. 7 मई को ज्योति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
  3. प्रिया की हालत जेके लोन अस्पताल में बिगड़ी और उसकी मौत 9 मई को हो गई
  4. किडनी फेल होने के कारण पिंकी महावर ने 11 मई को दम तोड़ा
  5. 17 मई को शिरिन की जान चली गई

(कोटा से दिनेश कश्यप की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बड़ी बहन के बाद छोटी के साथ हुई घिनौनी हरकत, गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से परेशान 2 बहनों ने दी जान

नीट पेपर लीक केसः सीकर के शख्स ने पेपर के लिए 10 लाख रुपये दिए, बेटे को 720 में से सिर्फ़ 107 नंबर मिले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।