1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. गहलोत सरकार के खिलाफ कल विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी बीजेपी

गहलोत सरकार के खिलाफ कल विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी बीजेपी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2020 03:52 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 04:04 pm IST

कल विधानसभा में भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।

गहलोत सरकार के खिलाफ कल विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे: कटारिया- India TV Hindi
गहलोत सरकार के खिलाफ कल विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे: कटारिया Image Source : ANI/TWITTER

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने का कि कल विधानसभा में भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। राजस्थान विधानसभा का सत्र 14 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कह यह उम्मीद जताई कि 14 अगस्त से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के सत्र में विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी।

कल गहलोत ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘14 अगस्त को विधानसभा शुरू हो रही है, मुझे उम्मीद है इस दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति, लॉकडाउन के बाद में आर्थिक रूप से जो स्थिति बनी है उसे लेकर खुलकर चर्चा कर सकेंगे।’’ इसके साथ ही गहलोत ने लिखा है, ‘‘मुझे विश्वास है सुशासन देने में पक्ष-विपक्ष सभी का सहयोग मिलेगा, प्रदेश की जनता में नया विश्वास पैदा होगा।’’ उल्लेखनीय है कि राज्य में लगभग एक महीने से चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच विधानसभा का सत्र आहूत किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।