1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. नहीं रही सरिस्का की उम्रदराज बाघिन, पूंछ में गहरे जख्म से थी परेशान

नहीं रही सरिस्का की उम्रदराज बाघिन, पूंछ में गहरे जख्म से थी परेशान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 09, 2024 11:08 pm IST,  Updated : Jan 09, 2024 11:08 pm IST

सरिस्का टाईगर रिजर्व में उम्रदराज बाघिन ST-2 की मौत हो गई। बाघिन का काफी दिनों से इलाज चल रहा था। बाघिन के पूंछ में गहरा घाव था।

बाघिन ST- 2 की मौत- India TV Hindi
बाघिन ST- 2 की मौत

राजस्थान के अलवर जिले के सरिस्का टाईगर रिजर्व से बुरी खबर सामने आई है। यहां नया पानी क्षेत्र में करणाकाबास एंकलोजर में इलाजरत उम्रदराज बाघिन ST-2 की मौत हो गई। बाघिन का काफी दिनों से इलाज चल रहा था। बाघिन के पूंछ में गहरा घाव था। बाघिन एसटी- 2 मंगलवार दोपहर से ही एक ही स्थान पर बैठी हुई थी। मॉनिटरिंग टीम की ओर से बाधिन एसटी- 2 की सतत निगरानी की जा रही थी। 

कितने साल की थी ST-2 बाघिन?

टीम की ओर से मंगलवार शाम 5.00 बजे बताया गया कि बाघिन एसटी-2 का कोई मूवमेंट नहीं हो रहा है। अंदेशा होने पर मॉनिटरिंग टीम एवं स्टाफ की ओर से  एंक्लोजर में राजकीय वाहन से अंदर जाकर देखा, तो पाया कि बाधिन एसटी-2 की मौत हो चुकी थी। बाधिन एसटी-2 की उम्र 19 साल से अधिक थी।

बाघिन ST- 2 की मौत
Image Source : INDIATVबाघिन ST- 2 की मौत

बाघिन एसटी-2 का पोस्टमॉर्टम

बाधिन एसटी-2 को 04 जुलाई 2008 को रणथम्भौर से लाकर सरिस्का टाईगर रिजर्व में पुर्ननिर्वासित किया गया था। बाघिन एसटी-2 ने बाघिन एसटी-7, बाघिन एसटी-8, बाघ एसटी-13 एवं बाघिन एसटी-14 बाघों को जन्म दिया। बाघिन एसटी- 2 का पोस्टमॉर्टम चिकित्सकों की टीम द्वारा बुधवार को किया जाएगा।

- राजेश चौधरी की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।