1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. माता-पिता ने दो बच्चों को बांधकर रखा था, पुलिस ने कराया मुक्त

माता-पिता ने दो बच्चों को बांधकर रखा था, पुलिस ने कराया मुक्त

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 24, 2021 11:04 pm IST,  Updated : Oct 24, 2021 11:04 pm IST

पुलिस ने बताया कि बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने स्वयं सेवी संस्थान को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस की मदद से दोनों बच्चों को मुक्त करवाया गया। 

माता-पिता ने दो बच्चों को बांधकर रखा था, पुलिस ने कराया मुक्त- India TV Hindi
माता-पिता ने दो बच्चों को बांधकर रखा था, पुलिस ने कराया मुक्त Image Source : INDIA TV

जयपुर: जयपुर के मुरलीपुरा थानाक्षेत्र में माता-पिता द्वारा अपने बच्चों को बांधकर रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को स्वयं सेवी संस्थान के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में घर में कैद छह और 10 साल के दो बच्चों को मुक्त करवाया गया है। दोनों बच्चों को माता-पिता ने घर में बांधकर रखा हुआ था। 

पुलिस ने बताया कि शनिवार को बच्चों के मना करने पर माता-पिता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। घर में बंद बच्चों के माता-पिता को दौबारा ऐसा नहीं करने के लिये पांबद कर दिया गया था। 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि दोनों बच्चे शरारती हैं और चूंकि माता-पिता मजदूरी के लिये घर से बाहर जाते हैं, ऐसे में उस दौरान बच्चे घर में सुरक्षित रहे इसलिये उन्हें बांधा गया था। 

इससे पूर्व भी बच्चे घर से बाहर निकल चुके है जिसके कारण माता-पिता को उन्हें ढूंढने के लिये पुलिस की मदद लेनी पडी थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को भरत सिंह ने अपने छह साल और 10 साल के दो बच्चों को घर में बांध कर मजदूरी करने चला गया था। 

पुलिस ने बताया कि बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने स्वयं सेवी संस्थान को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस की मदद से दोनों बच्चों को मुक्त करवाया गया। 

पुलिस ने बताया कि इस संबंध अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।