1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पटाखे की आवाज से बिदक गई घोड़ी, 4 किलोमीटर तक दूल्हे को भगाया, बाराती भी भाग रहे थे पीछे

पटाखे की आवाज से बिदक गई घोड़ी, 4 किलोमीटर तक दूल्हे को भगाया, बाराती भी भाग रहे थे पीछे

 Published : Jul 22, 2021 12:44 pm IST,  Updated : Jul 22, 2021 02:37 pm IST

अजमेर: राजस्थान के अजमेर से एक ऐसा वायरल वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे लेकिन यकीन मानियेगा कि जिसके साथ यह घटना हुई है उसकी जान गले में आ गई थी।

पटाखे की आवाज से बिदक...- India TV Hindi
पटाखे की आवाज से बिदक गई घोड़ी, 4 किलोमीटर तक दूल्हे के भगाया, बाराती भी भाग रहे थे पीछे Image Source : INDIA TV

अजमेर: राजस्थान के अजमेर से एक ऐसा वायरल वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे लेकिन यकीन मानियेगा कि जिसके साथ यह घटना हुई है उसकी जान गले में आ गई थी। यह वायरल वीडियो अजमेर जिले के नसीराबाद कस्बे के रामपुरा गांव का बताया जा रहा है जहां पिछले दिनों एक विवाह समारोह के दौरान तोरण की रस्म के दौरान अचानक से आतिशबाजी होने से घोड़ी बिदक गई और दूल्हे को अपने साथ ही ले भागी।

पटाखे की आवाज से चमकी घोड़ी करीब 4 किलोमीटर तक भागती रही और उसके पीछे पीछे दूल्हे के परिजन और घोड़ी मालिक। बारातियों ने कार-बाइक से पीछाकर 4 किलोमीटर दूर जाकर पकड़ा। बता दें कि यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पटाखा चलते ही बिदकी घोड़ी दूल्हे को लेकर भागी तो बारातियों ने 4 किलोमीटर तक उसका पीछा करने के बाद उसे पकड़ा। इस हादसे के बाद दूल्हे की तबीयत खराब हो गई।

देखिए वीडियो-

वहीं, शादी समारोह में अफरातफरी का माहौल हो गया। दूल्हे के सही सलामत होने पर परिजनों और रिश्तेदारों ने राहत की सांस ली। लेकिन इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।