1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना से 18 और लोगों की मौत, बीते 24 घंटे में सामने आए 2,581 नए मामले

राजस्थान में कोरोना से 18 और लोगों की मौत, बीते 24 घंटे में सामने आए 2,581 नए मामले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2020 07:36 pm IST,  Updated : Nov 29, 2020 07:36 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार (29 नवंबर) को 2,581 नये मामले सामने आये है। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,65,386 हो गई है। 

Rajasthan corona cases death toll till 29 November 2020- India TV Hindi
Rajasthan corona cases death toll till 29 November 2020 Image Source : PTI

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार (29 नवंबर) को 2,581 नये मामले सामने आये है। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,65,386 हो गई है, जिसमें 2,34,336 रिकवरी, 28,758 सक्रिय मामले और 2,292 मौतें शामिल हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में 2,556 रिकवरी/डिस्चार्ज और 18 मौतें रिपोर्ट की गई। अधिकारियों ने बताया कि रविवार की शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 18 और मरीजों की मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2,292 हो गयी। 

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 430, जोधपुर में 234, अजमेर में 184, बीकानेर में 161, कोटा में 135, भरतपुर में 104, उदयपुर में 93, और पाली में 89 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,34,336 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। 

इसके साथ ही रविवार को संक्रमण के 2,581 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,65,386 हो गयी जिनमें से 28,758 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 555, जोधपुर में 395, कोटा में 211, अजमेर में 164, अलवर में 126, उदयपुर में 101, गंगानगर में 100, भरतपुर में 99, नागौर में 98 नये संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।