1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: मुआवजे के इंतजार में कोरोना मृतक का परिवार, सरकार ने किया था आर्थिक मदद का वादा

राजस्थान: मुआवजे के इंतजार में कोरोना मृतक का परिवार, सरकार ने किया था आर्थिक मदद का वादा

 Published : Dec 01, 2021 06:29 pm IST,  Updated : Dec 01, 2021 06:29 pm IST

सरकार ने कहा है कि वह कोरोना के कारण जान गवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा देगी। लेकिन, आज तक लोगों को न ही मुआवजा मिला है और न ही सरकार की ओर से उन्हें कोई पूछने आया है।

राजस्थान: मुआवजे के इंतजार में कोरोना मृतक का परिवार, सरकार ने किया था आर्थिक मदद का वादा- India TV Hindi
राजस्थान: मुआवजे के इंतजार में कोरोना मृतक का परिवार, सरकार ने किया था आर्थिक मदद का वादा Image Source : INDIA TV

Highlights

  • राजेश सिंह की मौत 10 मई को कोरोना वायरस से हुई थी
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहा है राजेश सिंह का परिवार
  • कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह ने किया था परिवार की मदद का वादा

जयपुर: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अभी तक करीब साढ़े चार लाख लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान में भी बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की मौत हुई है। हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों के परिवार की मदद के लिए अशोक गहलोत सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। 

सरकार ने कहा है कि वह कोरोना के कारण जान गवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा देगी। लेकिन, आज तक लोगों को न ही मुआवजा मिला है और न ही सरकार की ओर से उन्हें कोई पूछने आया है।

जयपुर के ऐसे ही परिवार से इंडिया टीवी ने बातचीत की तो पता चला कि आज तक इन लोगों के यहां कोरोना से मृत्यु का सर्टिफिकेट तक नहीं मिला है। यहां राजेश सिंह के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

राजेश सिंह की मौत 10 मई को कोरोना वायरस से हुई थी, जिसके बाद कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने उनके परिवार से वादा किया था कि परिवार को आर्थिक सहायता मिलेगी और बच्चों को पढ़ाने-लिखाने का खर्चा भी सरकार देगी। 

लेकिन, आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। सरकार के दावों की हकीकत खोलती इस सच्चाई के बारे में जब हमने स्वास्थ्य मंत्री से सवाल किया तो उन्होंने बताया कि जल्द ही मीटिंग लेकर सबको मुआवजा दे दिया जाएगा। 

राजस्थान में 329 ऐसे परिवार हैं, जिनका क्लेम बॉन्ड तो भरवा लिया गया है लेकिन अभी तक किसी को भी मुआवजा नहीं मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।