1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 381 नए मामले, मौतों का आंकड़ा 337 पर पहुंचा

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 381 नए मामले, मौतों का आंकड़ा 337 पर पहुंचा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 21, 2020 09:24 am IST,  Updated : Jun 21, 2020 09:24 am IST

जयपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 145 हो गई है जबकि जोधपुर में 30, भरतपुर में 28, कोटा में 19,,अजमेर में 13 एवं नागौर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 381 नए मामले सामने आए। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 381 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 14537 हो गई है। इनमें से 2926 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, वायरस के संक्रमण से शनिवार को 4 और लोगों की मौत हुई जिससे मृतकों का आंकड़ा 337 पर पहुंच गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को भरतपुर में 2 एवं जयपुर में 2 और मरीजों की मौत हुई है।

जयपुर में मृतकों का आंकड़ा 145 तक पहुंचा

उन्हेंने बताया कि जयपुर में हुई मौतों में अन्य राज्य का भी एक मरीज शामिल है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 145 हो गई है जबकि जोधपुर में 30, भरतपुर में 28, कोटा में 19,,अजमेर में 13 एवं नागौर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 22 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। शनिवार रात 08:30 बजे तक राज्य में कोविड-19 संक्रमण के 381 नये मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा 71 मामले भरतपुर से सामने आए हैं।

जोधपुर से सामने आए 56 नए मामले
वहीं, जोधपुर से 56, जयपुर से 44, धौलपुर से 40, सिरोही एवं चुरू से 18-18, जैसलमेर से 15, करौली से 14, राजसमंद व बीकानेर से 11-11, जालौर, झालावाड़ व डूंगरपुर से 12-12, बाड़मेर से 8, उदयपुर से 7, सवाई माधोपुर से 6 और पाली से 5 नए मामले सामने आए। सूबे में अब तक सामने आए कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।