1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से सात और लोगों की मौत, 814 नए केस मिले

राजस्थान में कोरोना वायरस से सात और लोगों की मौत, 814 नए केस मिले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2020 02:11 pm IST,  Updated : Sep 17, 2020 02:11 pm IST

राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गई वहीं 814 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,08,494 हो गई है।

राजस्थान में कोरोना वायरस से सात और लोगों की मौत, 814 नए केस मिले- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस से सात और लोगों की मौत, 814 नए केस मिले Image Source : AP

जयपुर: राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गई वहीं 814 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,08,494 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढे दस बजे तक बीते 12 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हुई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1286 हो गयी है। 

इसके साथ ही संक्रमण के 814 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,08,494 हो गयी जिनमें से 17838 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 134, जोधपुर में 119, कोटा में 73, अजमेर में 49, अलवर में 48,उदयपुर,भीलवाडा में 31-31, झालावाड में 23 भरतपुर,गंगानगर में 22-22 मामले शामिल हैं।

वहीं, अगर पूरे देश की बात करें तो देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, रोजाना रिकॉर्ड संख्या में नए केस देखने को मिल रहे हैं, जिस वजह से कोरोना के एक्टिव मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक देशभर में कोरोना वायरस के 97924 नए मामले दर्ज किए गए हैं, एक दिन में आए ये सबसे अधिक केस है। 

इन नए मामलों के साथ अब देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 51,18,283 तक पहुंच गया है। जिस रफ्तार से देश में कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं उससे कहीं ज्यादा रफ्तार से कोरोना के नए मामले आ रहे हैं जिस वजह से एक्टिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटों के दौरान कोरोना के एक्टिव मामलों में 14043 की बढ़ोतरी हुई है और देश के कुल कोरोना एक्टिव मामलों का आंकड़ा बढ़कर 10 लाख को पार कर गया है। 

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के साथ देश में कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में 1132 लोगों ने देशभर में कोरोना की वजह से जान गंवाई है। कोरोना वायरस अबतक देश में 83198 लोगों की मौत का कारण बन चुका है। पूरे देश में रोजाना 1100 से ज्यादा लोग इसकी वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।