1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus से एक और मौत, 123 नए केस मिले

राजस्थान में Coronavirus से एक और मौत, 123 नए केस मिले

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2020 11:40 am IST,  Updated : Jun 10, 2020 11:40 am IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को एक और मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 256 हो गई है।

राजस्थान में Coronavirus से एक और मौत, 123 नए केस मिले- India TV Hindi
राजस्थान में Coronavirus से एक और मौत, 123 नए केस मिले

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को एक और मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 256 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 123 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 11,368 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक जोधपुर में एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 256 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 118 हो गयी है जबकि जोधपुर में 26, कोटा में 18 व अजमेर में 11 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 14 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में संक्रमण के 123 नये मामले सामने आये। इनमें जयपुर में 40, भरतपुर में 34, पाली व सीकर में 11-11, झुंझुनू में नौ, नागौर में पांच व कोटा में तीन नये मामले शामिल हैं। राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 2,400 पहुंच गई है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।