1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus से पांच और मरीजों की मौत, 338 नए केस

राजस्थान में Coronavirus से पांच और मरीजों की मौत, 338 नए केस

 Written By: Bhasha
 Published : May 19, 2020 10:24 pm IST,  Updated : May 19, 2020 10:24 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मौत मंगलवार को दर्ज की गयी, जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 143 हो गयी है।

राजस्थान में Coronavirus से पांच और मरीजों की मौत, 338 नए केस- India TV Hindi
राजस्थान में Coronavirus से पांच और मरीजों की मौत, 338 नए केस

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मौत मंगलवार को दर्ज की गयी, जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 143 हो गयी है। इस बीच 338 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 5845 हो गयी है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को जयपुर में दो तथा कोटा, नागौर व सीकर में एक एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गयी। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 143 हो गयी है।

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 70 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 13 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में सोमवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 338 नये मामले आए। इनमें डूंगरपुर में 87, पाली में 77, जोधपुर में 39, नागौर में 22, जयपुर, सिरोही व बाड़मेर में 17 -17, उदयपुर में 16, बीकानेर में 12, सीकर में सात, कोटा व टोंक में पांच-पांच नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।