1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus से 7 और लोगों मौत, 248 नए मामले

राजस्थान में Coronavirus से 7 और लोगों मौत, 248 नए मामले

 Written By: Bhasha
 Published : May 23, 2020 10:41 pm IST,  Updated : May 23, 2020 10:41 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत शनिवार को दर्ज की गयी जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 160 हो गयी है।

राजस्थान में Coronavirus से 7 और लोगों मौत, 248 नए मामले- India TV Hindi
राजस्थान में Coronavirus से 7 और लोगों मौत, 248 नए मामले Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत शनिवार को दर्ज की गयी जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 160 हो गयी है। इस बीच 248 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 6742 हो गयी है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जयपुर, कोटा व नागौर में दो दो तथा चित्तौड़गढ में एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गयी। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 160 हो गयी है।

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 77 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में शनिवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 248 नये मामले राज्य में आए। इनमें नागौर में 40, जोधपुर में 26, पाली में 23, जयपुर में 22, राजसमंद में 19, उदयपुर व कोटा में 14 -14, जालौर में 13, भीलवाड़ा व डूंगरपुर में 12- 12, झुंझुनू में आठ, झालावाड़ में सात, अजमेर व बाड़मेर में छह- छह, अलवर में पांच नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।