1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus से तीन और लोगों की मौत, 48 नए केस मिले

राजस्थान में Coronavirus से तीन और लोगों की मौत, 48 नए केस मिले

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 07, 2020 12:45 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 12:45 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस से रविवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 234 हो गई है।

राजस्थान में Coronavirus से तीन और लोगों की मौत, 48 नए केस मिले- India TV Hindi
राजस्थान में Coronavirus से तीन और लोगों की मौत, 48 नए केस मिले Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस से रविवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 234 हो गई है। साथ ही 48 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 10385 हो गयी। संक्रमितों में से 2545 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह साढ़े 10 बजे तक जयपुर में दो और बारां में एक और मरीज की मौत हो गई। अन्य राज्यों के दो और रोगियों की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की संख्या 234 हो गई है।

केवल जयपुर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 108 हो गई है जबकि जोधपुर में 21 और कोटा में 18 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 12 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। वहीं रविवार सुबह साढे दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 48 नये मामले सामने आये है।

इनमें जयपुर में 24, भरतपुर में चार, झुंझुनूं और कोटा में तीन-तीन, चित्तोडगढ़ और अन्य राज्यों से दो-दो तथा अलवर, बांसवाडा, भीलवाडा, दौसा, जालौर, नागौर, सवाई माधोपुर, सिरोही, टौंक, और झालावाड में एक-एक मामला सामने आया। राजधानी जयपुर में रविवार को 24 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2212 हो गई।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ ही 61 वह लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर तथा जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।