1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस के तीन और मरीजों की मौत, 204 नए मामले मिले

राजस्थान में कोरोना वायरस के तीन और मरीजों की मौत, 204 नए मामले मिले

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2020 12:15 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 12:15 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को तीन और मौत दर्ज की गईं, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 443 हो गई है।

राजस्थान में कोरोना वायरस के तीन और मरीजों की मौत, 204 नए मामले मिले- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस के तीन और मरीजों की मौत, 204 नए मामले मिले Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को तीन और मौत दर्ज की गईं, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 443 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 204 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 19,256 हो गई है जिनमें से 3,461 रोगी उपचाराधीन हैं। 

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को भरतपुर और झुंझुनू में एक-एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 443 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 163 हो गई है।

वहीं, जोधपुर में 53, भरतपुर में 39, कोटा में 23, अजमेर में 19, बीकानेर में 16 और नागौर में 12 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 30 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 204 नए मामले सामने आए। 

अधिकारी ने बताया कि कुल नए मामलों में बाड़मेर के 36, बीकानेर के 25, नागौर के 23, जयपुर के 17, डूंगरपुर के 13, जालौर व झुंझुनू के 11-11 और कोटा के आठ मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।