1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus से तीन और मौतें, 99 नये केस मिले

राजस्थान में Coronavirus से तीन और मौतें, 99 नये केस मिले

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 06, 2020 01:13 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 01:13 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को तीन और लोगों की मौत हो गयी जिसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 459 हो गई है।

राजस्थान में Coronavirus से तीन और मौतें, 99 नये मामले- India TV Hindi
राजस्थान में Coronavirus से तीन और मौतें, 99 नये मामले

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को तीन और लोगों की मौत हो गयी जिसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 459 हो गई है। दूसरी ओर राज्य में अब तक के सबसे अधिक 99 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 20263 हो गयी जिनमें से 3836 रोगी उपचाराधीन हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अजमेर में दो संक्रमितों की मौत हो गयी । दूसरे राज्य के एक अन्य रोगी की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 459 हो गई है।

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 163 हो गयी है जबकि जोधपुर में 59, भरतपुर में 39, कोटा में 24,अजमेर में 21, बीकानेर में 17, नागौर में 12 और धौलपुर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 31 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 99 नये मामले सामने आये। इनमें भरतपुर में 27, जयपुर में 24, अलवर में 12, कोटा में नौ, झुंझुनू में आठ, दौसा में पांच नये मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।