1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: लॉकडाउन को लेकर नए दिशानिर्देश जारी, स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक संस्थान सहित कई चीजें बंद, देंखे लिस्ट

राजस्थान: लॉकडाउन को लेकर नए दिशानिर्देश जारी, स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक संस्थान सहित कई चीजें बंद, देंखे लिस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2020 10:12 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 10:16 pm IST

ला लेते हुए लॉकडाउन के नए दिशानिर्देश जारी किए है। नई निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार ने 16 नवंबर तक स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक और कोचिंग संस्थानों में नियमित कक्षाओं को छात्रों के लिए बंद रखने का फैसला किया है।

Rajasthan Government issues new lockdown guidelines- India TV Hindi
Rajasthan Government issues new lockdown guidelines Image Source : FILE

जयपुर: राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लॉकडाउन के नए दिशानिर्देश जारी किए है। नई निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार ने 16 नवंबर तक स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक और कोचिंग संस्थानों में नियमित कक्षाओं को छात्रों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। इसके अलावा 30 नवंबर तक स्विमिंग पूल, सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, मनोरंजन पार्क और इसी तरह की जगहों को गतिविधियों के लिए बंद रखा जाएगा। राजस्थान सरकार ने रविवार को इसकी जानकारी दी। 

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और मौतें, 1754 नये मामले 

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को दस और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1917 हो गई। वहीं 1754 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,98,747 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से दस और मौतें हुई हैं। इससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1917 हो गयी है। 

जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 375, जोधपुर में 185, बीकानेर में 140, अजमेर में 142, कोटा में 116, भरतपुर में 95 व पाली में 75 मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,81,575 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। 

इसके साथ ही रविवार को संक्रमण के 1754 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,98,747 हो गयी जिनमें से 15,255 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 345, जोधपुर में 250, बीकानेर में 222, अलवर में 117, सीकर में 87 व भरतपुर में 83 नये संक्रमित शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।