1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Coronavirus: राजस्थान में कोरोना के 308 नए मामले आए, 7 और लोगों की मौत

Rajasthan Coronavirus: राजस्थान में कोरोना के 308 नए मामले आए, 7 और लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2021 07:32 pm IST,  Updated : Jun 13, 2021 07:32 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 308 नये मामले सामने आये वहीं इस घातक संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो गई।

राजस्थान में कोरोना के 308 नए मामले आए, 7 और लोगों की मौत- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना के 308 नए मामले आए, 7 और लोगों की मौत Image Source : PTI FILE PHOTO

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 308 नये मामले सामने आये वहीं इस घातक संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा विभाग की ओर से रविवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में संक्रमण के 308 नये मामले आये हैं।

नये मामलों में अलवर में 49, राजधानी जयपुर में 48, बीकानेर में 22, झुंझुनू में 19 व जोधपुर में 18 नये मामले शामिल हैं। वहीं राज्य के चार जिलों बांसवाड़ा, बांरा, धौलपुर, करौली में रविवार को कोई नया मामला नहीं आया है।

विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इस दौरान इस घातक संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस संक्रमण से 8,822 लोगों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार इस दौरान राज्य में 1260 लोग संक्रमण से ठीक हुए। अब तक राज्य में 7,441 संक्रमित उपचाराधीन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।