1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. BJP ने अब इन चुनावों में झोंकी पूरी ताकत, सतीश पूनियां बोले- कांग्रेस को नकार रही जनता

BJP ने अब इन चुनावों में झोंकी पूरी ताकत, सतीश पूनियां बोले- कांग्रेस को नकार रही जनता

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 16, 2021 08:49 pm IST,  Updated : Jan 16, 2021 08:49 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को कहा कि पार्टी पूरी ताकत और तैयारी के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव लड़ रही है और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से उसे शानदार जीत मिलेगी।

सतीश पूनियां बोले- कांग्रेस को नकार रही जनता- India TV Hindi
सतीश पूनियां बोले- कांग्रेस को नकार रही जनता Image Source : TWITTER/@DRSATISHPOONIA

जयपुर (राजस्थान): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्‍यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को कहा कि पार्टी पूरी ताकत और तैयारी के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव लड़ रही है और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से उसे शानदार जीत मिलेगी। भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में पूनियां ने कहा कि गांवों से लेकर शहरों तक जनविरोधी नीतियों के कारण राज्‍य की जनता कांग्रेस को नकार रही है जिसका बड़ा स्पष्ट प्रमाण हाल ही में 21 जिलों में हुए पंचायतीराज चुनाव हैं। राज्‍य में अभी 90 नगर निकायों के लिए पार्षदों व अध्‍यक्ष के लिए चुनाव होना है। 

भाजपा नेता ने कहा कि भले ही निकायों के हालिया चुनाव में गहलोत सरकार ने वार्डों का परिसीमन कर व सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर तिकड़म किया हो लेकिन कांग्रेस को आशानुरूप नतीजे नहीं मिले। पूनियां ने कहा कि जयपुर सहित पूरे राज्‍य में कोई सुरक्षित नहीं है, कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है, बेरोजगारों को भत्ता नहीं मिल रहा, भर्तियां पूरी नहीं हो रहीं, संविदाकर्मियों को नियमित नहीं किया जा रहा और सरकार की नाक के नीचे भ्रष्टाचार भी तेजी से पनप रहा है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी किसान कर्जमाफी को लेकर विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा आंदोलन करने की रणनीति बना रही है। वहीं कोरोना प्रतिरक्षण टीकाकरण अभियान की शुरुआत पर उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर भारत की साख बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि हम सभी को भारतीय होने पर गर्व है कि भारत में दो स्वदेशी टीके विकसित किये गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

bjp