1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नये मामले आए, दो और मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नये मामले आए, दो और मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2021 08:02 pm IST,  Updated : Jul 01, 2021 08:02 pm IST

चिकित्सा विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नये मामले सामने आये हैं। नये मामलों में जयपुर में 15, जोधपुर में 10, राजसमंद और सीकर में आठ-आठ नये मामले शामिल हैं।

Rajasthan records 75 new Covid-19 cases in past 24 hours- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को दो और लोगों की मौत दर्ज की गई है। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को दो और लोगों की मौत दर्ज की गई है। वहीं इस दौरान राज्य में इस घातक संक्रमण के 75 नये मामले सामने आये। चिकित्सा विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नये मामले सामने आये हैं। नये मामलों में जयपुर में 15, जोधपुर में 10, राजसमंद और सीकर में आठ-आठ नये मामले शामिल हैं। 

विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से दो और रोगियों की मौत हुई है। राज्य में इस संक्रमण से अब तक 8923 लोगों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार इस दौरान राज्य में 142 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। राज्य में फिलहाल 1402 संक्रमित उपचाराधीन हैं। 

वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए केन्द्र सरकार द्वारा समय पर पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए वैक्सीन की आपूर्ति जल्द से जल्द बढाने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान को आवश्यकतानुसार वैक्सीन नहीं मिल रहा जिसके कारण बार-बार वैक्सीनेशन का काम रोकना पड़ रहा हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक लगभग दो करोड 44 लाख वैक्सीन लगाये जा चुके है व प्रतिदिन 15 लाख वैक्सीन लगाने की क्षमता है। अगर केन्द्र सरकार समय पर उचित मात्रा में वैक्सीन उपलबध करवाये तो समय रहते लोगों को वैक्सीन लग सकते है जिससे तीसरी लहर का खतरा कम हो सकेगा। 

गहलोत ने 26 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य की वैक्सीन आपूर्ति बढाने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि प्रदेश में दो करोड पांच लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। इनमें से करीब 75 लाख लोगों को दूसरी खुराक जुलाई महीने में लगाई जानी है लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा पूरे जुलाई महीने के लिए अभी तक सिर्फ 65 लाख खुराकों का ही आवंटन किया गया है। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।