1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: बारां में एक सप्ताह में दुष्कर्म की दूसरी घटना, 10 साल की लड़की से गैंगरेप

राजस्थान: बारां में एक सप्ताह में दुष्कर्म की दूसरी घटना, 10 साल की लड़की से गैंगरेप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 25, 2022 03:40 pm IST,  Updated : Jan 25, 2022 03:40 pm IST

दो बदमाशों ने लड़की को अगवा कर लिया और खेतों में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। 

राजस्थान: बारां में एक सप्ताह में दुष्कर्म की दूसरी घटना, 10 साल की लड़की से गैंगरेप- India TV Hindi
राजस्थान: बारां में एक सप्ताह में दुष्कर्म की दूसरी घटना, 10 साल की लड़की से गैंगरेप Image Source : INDIA TV

Highlights

  • रात को बहन के साथ घर पर सो रही थी पीड़िता
  • दो लोग अगवा कर खेत पर ले गए , गैंगरेप किया

जयपुर: राजस्थान के साथ बारां जिले में एक सप्ताह में दुष्कर्म की दूसरी घटना सामने आई है। इस बार 10 साल की एक लड़की का अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दो बदमाशों ने लड़की को अगवा कर लिया और खेतों में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। उधर, रामगंज मंडी के भाजपा के विधायक मदन दिलावर ने प्रदेश में हो रही रेप की घटनाओं पर सरकार पर जमकर हमला बोला है।

बारां सदर थाने के सीआई रमेश मीणा के मुताबिक पीड़ित लड़की ने बताया कि सप्ताह भर पहले उसके मां और पिता किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे।  रात को वह अपनी बहन के साथ घर पर सो रही थी। तभी आरोपों के मुताबिक आमापुरा निवासी बलराम सहरिया और योगेश रात के समय उसके घर आए गए। घर में सोते समय उसका अपहरण किया। और बदमाश, उसे बाइक लेकर दो किलोमीटर दूर खेतों में ले गए। जहां आरोपी बलराम ने दुष्कर्म किया। आरोपी योगेश ने उसकी मदद की। पुलिस उपाधीक्षक जिनेन्द्र जैन ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल करवाया हैं। शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया है।

आपको बता दें कि फिर अभी एक सप्ताह पहले ही बारां में ही एक तांत्रिक ने 17 साल की लड़की के साथ रेप किया और इस घटना के हफ्ते भर बाद ही नया मामला सामने आया है। 17 साल की लड़की से रेप के मामले में आरोप में कवाई थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र करने वाले आरोपी  भोपा रघुवीर मेघवाल को शनिवार को गिरफ्तार किया। उधर, रामगंज मंडी के भाजपा विधायक मदन दिलावर ने भी रेप की घटनाओं को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला और कानून व्यवस्था को फेल बताया है।

रिपोर्ट-गौरव कुमार, बारां, अलवर राजस्थान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।