1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कोरोना वायरस: राजस्थान के सभी जिलों में 21 नवंबर से फिर धारा 144 लगाने की सलाह दी गई

कोरोना वायरस: राजस्थान के सभी जिलों में 21 नवंबर से फिर धारा 144 लगाने की सलाह दी गई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2020 06:40 pm IST,  Updated : Nov 20, 2020 06:42 pm IST

राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सभी जिलों में धारा- 144 को फिर से लागू करने का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने सूबे के सभी जिलाधिकारियों को 21 नवंबर से धारा-144 लगाने की सलाह दी है।

राजस्थान के सभी जिलों में फिर से लागू होगी धारा 144, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखकर लिया गया - India TV Hindi
राजस्थान के सभी जिलों में फिर से लागू होगी धारा 144, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखकर लिया गया फैसला Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सभी जिलों में  धारा- 144 को फिर से लागू करने का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने सूबे के सभी जिलाधिकारियों को 21 नवंबर से धारा-144 लगाने की सलाह दी है। गृह विभाग के ग्रुप-9 ने सभी जिलाधिकारियों को परामर्श जारी कर दिया है। सूबे में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को 12 और लोगों की मौत दर्ज की गई थी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2101 तक पहुंच गया था। वहीं 2178 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 2,32,358 हो गई थी। 

कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार तक जयपुर में 402, जोधपुर में 209,अजमेर में 160, बीकानेर में 153, कोटा में 119, भरतपुर में 97, पाली में 81,उदयपुर में 80 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने बताया था कि राज्य में अब तक कुल 2,10,779 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही बुधवार को संक्रमण के 2178 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 2,32,358 हो गयी जिनमें से 19,478 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 468, जोधपुर में 302, अजमेर में 150, अलवर में 125, कोटा में 114, बीकानेर में 77, पाली में 76, उदयपुर में 75 नये संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।