1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना से दो और संक्रमितों की मौत, तीसरे दिन 54.89 फीसद कोरोना टीकाकरण

राजस्थान में कोरोना से दो और संक्रमितों की मौत, तीसरे दिन 54.89 फीसद कोरोना टीकाकरण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2021 08:40 pm IST,  Updated : Jan 20, 2021 08:40 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्‍या 2754 हो गयी है। वहीं राज्य में संक्रमण के 213 नये मामले बुधवार को आये इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,15,816 हो गई है। 

Two more COVID-19 deaths in Rajasthan, toll climbs to 2,752- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्‍या 2754 हो गयी है। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्‍या 2754 हो गयी है। वहीं राज्य में संक्रमण के 213 नये मामले बुधवार को आये इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,15,816 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मौत हुई है जिसके बाद मरने वालों संख्या अब बढ़कर 2754 हो गयी। 

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक जयपुर में 512, जोधपुर में 300, अजमेर में 221, कोटा में 169, बीकानेर में 167 भरतपुर में 120, उदयपुर में 113, पाली में 109 और सीकर में 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान राज्य में 438 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए इससे राज्य में अब तक कुल 3,08,985 लोग ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही संक्रमण के 213 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,15,816 हो गयी जिनमें से 4304 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 42, कोटा में 34, नागौर में 25, अलवर में 18,जोधपुर में 15, भीलवाडा में 14, झालावाड-राजसमंद-उदयपुर में 8-8 नये संक्रमित शामिल हैं। 

राजस्थान में कोरोना प्रतिरक्षण टीकाकरण के तीसरे दिन मंगलवार को 8833 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए जो दिन के तय लक्ष्य का लगभग 54.89 प्रतिशत है। एक सरकारी प्रवक्‍ता के अनुसार मंगलवार को राज्य के 33 जिलों के 167 टीकाकरण केंद्रों पर 16,092 स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को पहले चरण का टीका लगाया जाना था। लेकिन शाम छह बजे तक 8833 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ यानी लक्ष्‍य की तुलना में 54.89 प्रतिशत स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को टीका लगाया गया। 

राज्य में एईएफआई (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव) के आठ मामले सामने आए। उल्लेखनीय है कि देशव्यापी अभियान के साथ राज्य में कोरोना प्रतिरक्षण टीकाकरण की शुरुआत शनिवार हुई। सप्‍ताह में चार दिन टीकाकरण का कार्यक्रम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।