1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान| 'कांग्रेस सरकार के 4 साल के कार्यकाल में केवल करप्शन और अपराध बढ़ा, विकास का अकाल ही रहा'- वसुंधरा राजे

राजस्थान| 'कांग्रेस सरकार के 4 साल के कार्यकाल में केवल करप्शन और अपराध बढ़ा, विकास का अकाल ही रहा'- वसुंधरा राजे

 Published : Dec 16, 2022 11:41 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 11:41 pm IST

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि बीते चार साल में राज्य में प्रगति केवल करप्शन और महिलाओं व दलितों के खिलाफ अपराध में हुई है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत की सरकार राज्य के विकास और जनता की सेवा का अपना फ़र्ज़ भूल गई।

बीजेपी नेता वसुंधरा राजे(फाइल फोटो)- India TV Hindi
बीजेपी नेता वसुंधरा राजे(फाइल फोटो) Image Source : PTI

भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते चार साल में राज्य में प्रगति केवल करप्शन और महिलाओं व दलितों के खिलाफ अपराध में हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार राज्य के विकास और जनता की सेवा का अपना फ़र्ज़ भूल गई। सरकार का कार्यकाल पूरा होने तक राज्य के हर व्यक्ति पर क़रीब 87 हजार रुपए का कर्ज हो जाएगा, जो राजस्थान की हिस्ट्री में अब तक का सबसे ज्यादा है। 

'कांग्रेस सरकार के चार साल में विकास का अकाल ही रहा'

जानकारी के लिए बाता दें कि कांग्रेस सरकार के शनिवार को चार साल पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार के चार साल में विकास का अकाल ही रहा, लोग मूल-भूत सुविधाओं के लिए तरसते रहे जबकि सरकार में बैठे लोग कुर्सी के लिए झगड़ते रहे। उन्होंने कहा, ‘‘जो प्रदेश हमारे समय में तरक्की की कतार में सबसे आगे था, वह आज पिछड़े राज्यों की लाइन में है। राजस्थान की चार साल में प्रगति तो हुई है, लेकिन भ्रष्टाचार में, महिला और दलित उत्पीड़न में, गैंगवार और सामूहिक दुष्कर्म में, बेरोजगारी और गरीबी में।’’

"उपचुनाव की हार से आम चुनाव का भविष्य तय नहीं हो जाता'

सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी की हार पर उन्होंने कहा कि उपचुनाव की हार से आम चुनाव का भविष्य तय नहीं हो जाता। आगामी विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा एक मुख, एक जुट और एक मत होकर चुनाव लड़ेगी और अभूतपूर्व जीत हासिल करेगी। जीत के सारे रेकोर्ड तोड़ेंगे।’’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर उन्होंने कटाक्ष किया, ‘‘जो अपनी पार्टी को नहीं जोड़ सकते वो भारत जोड़ने चले हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।