1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. अशोक गहलोत की न गांधी परिवार सुन रहा, न कांग्रेस के विधायक, वसुंधरा राजे ने किया कटाक्ष

अशोक गहलोत की न गांधी परिवार सुन रहा, न कांग्रेस के विधायक, वसुंधरा राजे ने किया कटाक्ष

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 11, 2023 07:46 am IST,  Updated : May 11, 2023 07:46 am IST

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने अशोक गहलतो पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा सच यह है कि गहलोत जी की न अब गांधी परिवार सुन रहा और न ही उनके विधायक। पायलट बगावती हैं सो अलग।

Vasundhara Raje targeted CM Ashok Gehlot, said this about Sachin Pilot- India TV Hindi
वसुंधरा राजे Image Source : @VASUNDHARABJP

राजस्थान कांग्रेस पार्टी में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच का विवाद किसी से छिपा नहीं है। आए दिन दोनों एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते दिख जाते हैं। इस बीच राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने अशोक गहलतो पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा सच यह है कि गहलोत जी की न अब गांधी परिवार सुन रहा और न ही उनके विधायक। पायलट बगावती हैं सो अलग। होने वाली हार से भयभीत गहलोत राहुल गांधी की नजर में आने के लिए कुछ भी बोल रहे हैं जबकि मोदी जी ने जो विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वो न भूतो न भविष्यति।

गहलोत पर वसुंधरा राजे ने साधा निशाना

बता दें कि इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट कर राज्य की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था क्या मुख्यमंत्री जी को याद नहीं है कि देश की आधी आबादी 8 साल तक शौचालय जैसी सुविधा से वंचित थी? क्या कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा देकर कई बार सत्ता प्राप्त नहीं की?  कांग्रेस गरीबी हटाओ का झूठा राग आलापने के बजाय देश की इकोनोमी को विकास की दिशा में ले जाती तो आजादी के बाद देश का अमूल्य समय व्यर्थ नहीं जाता।

वसुंधरा राजे का ट्वीट 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा सीएम शायद यह भी भूल गए कि नेहरूवादी नीतियों ने भारत को गरीब देश बना दिया, जिससे राष्ट्र का विकास थमा और स्वाभिमान घटा। जबकि मोदी जी ने पीएम आवास से जरूरतमंदों को छत देकर उनका सम्मान किया, भ्रष्टाचार रहित और भेदभाव रहित शासन देकर दुनिया में देश का मस्तक ऊंचा किया। बता दें कि हाल ही में सचिन पायलट ने अशोक गहलोत को उनके जन्मदिन पर ट्वीट कर बधाई दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।