1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. VIDEO: रेगिस्तान में आई बाढ़, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी

VIDEO: रेगिस्तान में आई बाढ़, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Aug 26, 2025 07:44 am IST,  Updated : Aug 26, 2025 07:44 am IST

राजस्थान में बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आज भी प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से आज आठ जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। देखें वीडियो...

राजस्थान में बारिश और बाढ़- India TV Hindi
राजस्थान में बारिश और बाढ़ Image Source : REPORTER

राजस्थान में मानसून एक्टिव है और इस वजह से प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। रेगिस्तान कहा जाने वाला राजस्थान आज बारिश और बाढ़ की चपेट में हैं। राजस्थान की सूखी रहने वाली नदियां अभी उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है  जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर सड़कों पर भी पानी भर गया है तो कहीं सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। 

देखें वीडियो

बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड 

राजस्थान में बारिश ने पिछले 69 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि पिछले साल 2024 में मानसून के दौरान  राजस्थान में औसत से 156 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई थी और इस साल 2025 के जुलाई तक 177 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है और अभी अगस्त में भी लगातार बारिश जारी है। बारिश की वजह से राजस्थान के 18 बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं और राज्य के 22 जिले बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। 

स्कूल किए गए बंद, परीक्षाएं स्थगित

बारिश की वजह से कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है वहीं कोटा यूनिवर्सिटी ने 26 अगस्त को होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी। वहीं, जिला प्रशासन ने आठ जिलों में मंगलवार की स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। जिला कलेक्टरों ने जयपुर, अलवर, दौसा, नागौर, उदयपुर और डीडवाना-कुचामन में स्कूलों में 26 अगस्त की छुट्टी घोषित की है। जबकि टोंक और बूंदी जिले में 26-27 अगस्त तक अवकाश रहेगा। इन सभी जिलों में सरकारी स्कूल के एलकेजी से 12 वीं के विद्यार्थियों व आगंनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।