1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Surya Gochar 2026: मकर राशि में सूर्य का गोचर बदलेगा किस्मत का खेल, नौकरी-बिजनेस में इन 4 राशियों की खुलेगी राह, दौड़कर आएगी स्थिरता और तरक्की

Surya Gochar 2026: मकर राशि में सूर्य का गोचर बदलेगा किस्मत का खेल, नौकरी-बिजनेस में इन 4 राशियों की खुलेगी राह, दौड़कर आएगी स्थिरता और तरक्की

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Dec 27, 2025 09:09 am IST,  Updated : Dec 27, 2025 09:09 am IST

Surya Gochar 2026 Effects: नए साल में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि को अनुशासन, मेहनत और जिम्मेदारी का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, 14 जनवरी को सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में स्थिरता और तरक्की के संकेत दे रहा है।

Surya Gochar 2026- India TV Hindi
सूर्य गोचर 2026 से 4 राशियों को लाभ Image Source : INDIA TV

Surya Gochar 2026 Effects: ज्योतिष में नए साल को केवल तारीखों का बदलाव नहीं माना जाता, बल्कि इसे ग्रहों की ऊर्जा में आने वाले परिवर्तन से भी जोड़ा जाता है। जब ग्रह अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा असर व्यक्ति के जीवन, करियर और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। कुछ गोचर चुनौतियां बढ़ाते हैं, तो कुछ नए अवसर लेकर आते हैं। साल 2026 की शुरुआत में सूर्य का गोचर ऐसे ही महत्वपूर्ण बदलावों में से एक माना जा रहा है। जो कुछ राशियों के लिए जॉब, कारोबार और आर्थिक मामलों में स्थिरता और तरक्की के योग लाया है। खासतौर पर 4 राशियों को इस दौरान अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं सूर्स के मकर राशि में प्रवेश करने का सबसे शुभ प्रभाव कौन-सी राशियों पर पडे़गा। 

सूर्य गोचर 2026 का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मबल, नेतृत्व और सम्मान का कारक माना जाता है। मकर राशि में सूर्य का प्रवेश व्यावहारिक सोच और लंबी योजना बनाने की क्षमता को मजबूत करता है। यह गोचर उन लोगों के लिए खास होता है जो मेहनत के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं और स्थायी सफलता की तलाश में हैं।

मेष राशि: करियर में आएगी गति

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर करियर से जुड़ा हुआ है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। जो प्रयास पहले अनदेखे रह गए थे, अब उनका परिणाम सामने आ सकता है। सरकारी नौकरी या उच्च पद की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के योग हैं।

सिंह राशि: आत्मविश्वास और नेतृत्व में बढ़ोतरी

सूर्य की स्वामित्व राशि होने के कारण सिंह जातकों पर इसका प्रभाव गहरा पड़ता है। यह गोचर आपके आत्मविश्वास और फैसले लेने की क्षमता को मजबूत करेगा। व्यापार से जुड़े फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं, खासकर अगर आप लंबी अवधि की योजना बना रहे हैं। विरोधियों से चल रहे विवाद भी धीरे-धीरे शांत हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आर्थिक मामलों में स्थिरता

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का मकर गोचर धन से जुड़े मामलों में स्पष्टता लाएगा। रुके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा शुरू हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों या प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलने की संभावना है। निवेश के लिए समय सोच-समझकर कदम उठाने का संकेत देता है। विदेश से जुड़े कार्यों में भी लाभ के योग हैं।

धनु राशि: लक्ष्य होंगे स्पष्ट

धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर दिशा और स्थिरता लेकर आएगा। ऊर्जा का सही उपयोग कर पाएंगे और फोकस बेहतर होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक खबर मिल सकती है। यह समय व्यावहारिक फैसलों का है, जो धीरे-धीरे भाग्य और आत्मविश्वास दोनों को मजबूत करेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म