1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 14 मई से इन राशियों पर 4 बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, बिना मांगे वापस मिलेगा अटका पैसा और खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

14 मई से इन राशियों पर 4 बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, बिना मांगे वापस मिलेगा अटका पैसा और खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : May 08, 2026 11:05 pm IST,  Updated : May 08, 2026 11:05 pm IST

14 मई 2026 से बनने वाले खास ग्रह संयोग कुछ राशियों की किस्मत चमका सकते हैं। करियर, कारोबार, धन लाभ और रुके हुए कामों में सफलता मिलने के मजबूत संकेत हैं। खासतौर पर 4 राशियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। जानिए किन राशियों पर किस्मत मेहरबान होगी।

lucky zodiac signs- India TV Hindi
14 मई से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत Image Source : FREEPIK

Golden Time Begins From May 14 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 14 मई 2026 को कई बड़े ज्योतिषीय बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। इस दिन देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वहीं, शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे। साथ ही बुध और सूर्य की युति भी बनेगी। ज्योतिष के अनुसार, इन शुभ संयोगों का असर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं कौन सी राशियों पर किस्मत की मेहरबानी होगी। 

14 मई को बन रहे ये खास संयोग

द्रिक पंचांग के अनुसार 14 मई 2026, गुरुवार को सुबह 7 बजकर 19 मिनट पर गुरु ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र के दूसरे चरण से तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसी दिन बुध और सूर्य की युति भी बनेगी, जिसे ज्योतिष में शुभ माना जाता है। इन ग्रहों की स्थिति का असर कई राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है। खासतौर पर कुछ राशि वालों के लिए यह समय नए अवसर और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है।

मेष राशि: करियर में फायदा

आपके लिए यह समय काफी लाभकारी साबित होगा। गुरु ग्रह की शुभ स्थिति से आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में धन का प्रवाह बढ़ेगा और मुनाफा भी अच्छा हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार का सहयोग भी बना रहेगा।

मिथुन राशि: बढ़ेगी इनकम

इन जातकों पर शुक्र गोचर का खास असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। सरकारी नौकरी वालों को सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। व्यापार और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। इनकम बढ़ने के भी मजबूत योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बेहतर रहेगा।

सिंह राशि: भाग्य का साथ

गुरु और शुक्र की चाल में बदलाव आपके लिए काफी शुभ माना जा रहा है। पहले से चल रही योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है। रुके हुए काम पूरे होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। इस दौरान परिवार के साथ यात्रा पर जाने के भी योग हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Pishach Yog: कुंडली में पिशाच योग हो तो दर-दर की ठोकरें खाता है व्यक्ति, बिना उपाय किए नहीं सुधरता जीवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।