1. Hindi News
  2. धर्म
  3. भद्र महापुरुष राजयोग में शुरू हो रहा अगस्त, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बड़ा धन लाभ होने के योग

भद्र महापुरुष राजयोग में शुरू हो रहा अगस्त, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बड़ा धन लाभ होने के योग

 Published : Jul 31, 2026 12:47 pm IST,  Updated : Jul 31, 2026 12:47 pm IST

अगस्त महीने की शुरुआत में ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी स्वयं की राशि मिथुन में विराजमान होकर 'भद्र महापुरुष राजयोग' का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में पंचमहापुरुष योगों में से एक 'भद्र योग' को अत्यंत शुभ और धन-समृद्धि देने वाला माना जाता है।

bhadra mahapurush rajyog- India TV Hindi
भद्र महापुरुष राजयोग 2026 Image Source : INDIA TV

बुध ग्रह इस समय अपनी स्वराशि मिथुन में विराजमान है और 5 अगस्त तक ये इसी राशि में विराजमान रहेगा। बुध का मिथुन राशि में होना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि इससे भद्र योग का निर्माण होता है। अगस्त के शुरुआती 5 दिनों में इस योग का बने रहना 3 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस योग से इन राशियों को बड़ा धन लाभ होने के आसार रहेंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं, जिनकी किस्मत चमकने वाली है, पढ़ें भद्र योग राशिफल। 

इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

1. मिथुन राशि (Gemini) - मिथुन राशि वालों के लिए भद्र योग बेहद शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के आसार रहेंगे। किसी बड़ी कंपनी से मनचाहा ऑफर मिल सकता है। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अटके काम पूरे होंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।

2. कन्या राशि (Virgo) - कन्या राशि वालों के लिए भद्र योग वरदान साबित होगा। अचानक से धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।

3. धनु राशि (Sagittarius) - धनु राशि के जातकों के लिए भद्र योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। पार्टनरशिप के कार्यों में भारी मुनाफा होगा। लंबी दूरी की व्यावसायिक यात्राएं लाभकारी साबित होंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं।

भद्र योग के शुभ प्रभावों को बढ़ाने के लिए क्या करें?

  • नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा करें। 
  • भगवान को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
  • बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें या हरा रुमाल अपने पास रखें।
  • गाय को हरी घास खिलाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

31 जुलाई को बना राहु-चंद्र का ग्रहण योग! अगले 3 दिन इन 3 राशियों पर भारी, हो सकता है बड़ा नुकसान!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।