Neelam Pehnne ke Laabh: नीलम को बेहद शक्तिशाली और तेजी से असर दिखाने वाला रत्न माना जाता है। ज्योतिष और रत्न शास्त्र के अनुसार, नीलम शनि ग्रह से जुड़ा रत्न होता है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति को यह रत्न सूट कर जाए तो उसकी किस्मत बदल सकती है, लेकिन अगर सूट नहीं कि तो नुकसान भी दे सकता है। इसलिए इसे पहनने से पहले पता होना बहुत जरूरी है कि ब्लू सफायर आपके लिए सूटेबल है या नहीं। नीलम धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें।
नीलम क्यों है इतना खास?
नीलम को नवरत्नों में सबसे तेज असर करने वाला रत्न माना जाता है। कहते हैं कि इसे पहनने के कुछ ही दिनों में व्यक्ति को इसके परिणाम दिखने लगते हैं। यह आत्मविश्वास बढ़ाने, आर्थिक स्थिति सुधारने और जीवन में स्थिरता लाने में कारगर है।
इन राशियों के लिए शुभ है नीलम
ज्योतिष के अनुसार, नीलम कुछ राशियों जैसे वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ के लिए अधिक अनुकूल माना जाता है। लेकिन सिर्फ राशि के आधार पर इसे पहन लेना सही नहीं है। इसके लिए कुंडली का सही विश्लेषण जरूरी होता है।
नीलम सूट करने के संकेत
अगर इन 3 दिनों में आपकी नींद अच्छी रहे, मन शांत महसूस हो और कोई बुरा सपना न आए, तो यह अच्छे संकेत माने जाते हैं। साथ ही काम में फोकस बढ़ना और आत्मविश्वास आना भी सकारात्मक माना जाता है। अगर आपको बेचैनी, डरावने सपने, गुस्सा या स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी महसूस हो, तो यह संकेत है कि नीलम आपके लिए सही नहीं है। ऐसे में इसे तुरंत निकाल देना चाहिए।
असली नीलम कैसे पहचानें?
नीलम हमेशा साफ और पारदर्शी होना चाहिए। इसमें किसी तरह की दरार, धुंधलापन या सफेद धब्बे नहीं होने चाहिए। खराब या नकली रत्न नुकसान पहुंचा सकता है।
ऐसे धारण करें नीलम
नीलम को शनिवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है। इसे दाएं हाथ की मध्यमा उंगली में चांदी या पंचधातु की अंगूठी में धारण किया जाता है। पहनने से पहले इसे शुद्ध करना और मंत्र जाप करना भी लाभकारी माना जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- नीलम पहनने से पहले एक छोटा सा परीक्षण करना चाहिए। इसे नीले कपड़े में बांधकर 72 घंटे तक अपने पास रखें। आप इसे तकिए के नीचे या जेब में रख सकते हैं और इस दौरान अपने अनुभव पर ध्यान दें।
- नीलम को कभी भी किसी और का इस्तेमाल किया हुआ नहीं पहनना चाहिए।
- इसे नियमित साफ रखें और बार-बार उतारने या बदलने से बचें। सही सलाह और धैर्य के साथ ही यह रत्न अपना अच्छा प्रभाव दिखाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: Nazar Dosh Achuk Upay: मूलांक के अनुसार करें नजर दोष का उपाय, दूर होगी बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा