1. Hindi News
  2. धर्म
  3. जुलाई का अंत इन राशियों के जीवन में लाएगा नया सवेरा, बुध स्वराशि में होंगे मार्गी, कमाई, कारोबार में जबरदस्त लाभ के संकेत

जुलाई का अंत इन राशियों के जीवन में लाएगा नया सवेरा, बुध स्वराशि में होंगे मार्गी, कमाई, कारोबार में जबरदस्त लाभ के संकेत

 Written By: Arti Azad
 Published : Jun 30, 2026 10:43 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 10:43 pm IST

जुलाई 2026 के आखिर में बुध ग्रह मिथुन राशि में मार्गी होंगे। इस बदलाव का सबसे अधिक शुभ प्रभाव 3 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। बुध के मार्गी होते ही इन राशियों के आय में वृद्धि, व्यापार में लाभ और करियर में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

budh margi 2026- India TV Hindi
बुध के मार्गी होने से इन 3 राशियों को लाभ Image Source : PINTEREST/ CANVA

वैदिक ज्योतिष की माने तो ग्रहों की चाल में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। जुलाई के आखिर में बुध ग्रह वक्री चाल समाप्त कर मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। बुध के अपनी ही राशि में सीधी चाल चलने से आर्थिक और करियर से जुड़े नए अवसर बनने के संकेत हैं। खासतौर पर 3 राशियों को इस दौरान आय में वृद्धि, व्यापार और रुके हुए कार्यों में गति मिलने के संकेत हैं जानिए किन राशियों को लाभ होगा। 

बुध मार्गी का असर

बुध ग्रह 24 जुलाई 2026 की रात 3 बजकर 54 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होंगे। इस दौरान व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होने, निर्णय लेने में स्पष्टता आने और कामकाज में आ रही रुकावटें कम होने के संकेत हैं। व्यापारियों को नए अवसर मिलने के साथ अटका हुआ धन मिलने की भी संभावना है।

मिथुन राशि

बुध के मार्गी होने का सबसे ज्यादा लाभ आपको मिलेगा। इस राशि के स्वामी स्वंय बुध ग्रह हैं, इसलिए यहां उनका प्रभाव अधिक मजबूत होता है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। जॉब वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पहले किए गए निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। 

सिंह राशि

बुध का मार्गी होना आपके लिए आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम देगा। इनकम में बढ़ोतरी के साथ व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। बड़े क्लाइंट या लाभदायक सौदे हाथ लगने की संभावना रहेगी। परिवार से जुड़े कुछ पुराने विवाद सुलझ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव भी कम होगा। कुल मिलाकर यह समय आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना अचानक लाभ के योग बना सकता है। व्यापार को आगे बढ़ाने की योजनाएं सफल हो सकती हैं और करियर में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन उसके अच्छे परिणाम भी देखने को मिलेंगे। जमीन या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही लंबे समय से चल रही करियर संबंधी परेशानियां कम होने के संकेत हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: जुलाई का पहला सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खुशहाली से भरा, इन्हें थोड़ा रहना होगा सावधान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।