1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चम्पक द्वादशी आज, श्रीहरि को चढ़ाएं चम्पा के फूल और करें ये महाउपाय, हर इच्छा होगी पूरी

चम्पक द्वादशी आज, श्रीहरि को चढ़ाएं चम्पा के फूल और करें ये महाउपाय, हर इच्छा होगी पूरी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Laveena Sharma
 Published : Jun 26, 2026 06:41 am IST,  Updated : Jun 26, 2026 06:41 am IST

चम्पक द्वादशी को रामलक्ष्मण द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है, जो इस बार 26 जून को मनाई जा रही है। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु की चम्पा के फूलों से पूजा करते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार ये दिन जीवन की समस्त बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए खास माना जाता है।

champak dwadashi upay- India TV Hindi
चम्पक द्वादशी के उपाय Image Source : INDIA TV

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को चम्पक द्वादशी मनाने का विधान है। इस दिन श्रीहरि विष्णु की पूजा चम्पा के फूलों से करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन चम्पा के फूलों से भगवान की पूजा किए जाने के कारण ही इसे चम्पक द्वादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन चम्पा के फूलों से भगवान विष्णु या गोविन्द की पूजा करने के बाद इस मंत्र का जप भी जरूर करना चाहिए। मंत्र है- गोविन्द हरे, गोपाल हरे। जय जय प्रभु दीनदयाल हरे। कहते हैं इस शुभ दिन पर इस मंत्र का जाप करने से भगवान की शीघ्र ही कृपा प्राप्त होती है। चलिए अब जानते हैं इस दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में विस्तार से यहां।

चम्पक द्वादशी के उपाय

  1. सुख-समृद्धि चाहते हैं तो आज के दिन स्नान आदि के बाद चम्पा के ताजे फूलों से भगवान विष्णु की विधि-विधान पूजा करें।
  2. अगर आप किसी इच्छा की पूर्ति चाहते हैं तो स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर घर की पूर्व दिशा के एक कोने में लकड़ी की चौकी बिछाएं। उस पर श्री विष्णु की मूर्ति स्थापित करें और भगवान के समक्ष फल आदि रखें। फिर चम्पा के 5 फूल लेकर ‘ऊँ गोविन्दाय नमः।‘ मंत्र का जाप करते हुए फूलों को एक-एक करके भगवान को अर्पित करें। भगवान की पूजा के बाद फल और चढ़ाए गए फूलों को किसी ब्राह्मण को दान कर दें।
  3. कार्यक्षेत्र में अपनी साख बढ़ाना चाहते हैं तो भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाएं। साथ ही अपने माथे पर भी केसर का तिलक लगाएं। 
  4. अगर आपको मानसिक तनाव काफी ज्यादा हो रहा है तो आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ कपड़े धारण करने चाहिए और पूर्व दिशा की ओर मुख करके एक आसन बिछाकर बैठना चाहिए। इसके बाद आंखें बंद करके अपने मन के अंदर भगवान विष्णु की प्रतिमा का ध्यान करें। इस प्रकार ध्यान की हुई उस प्रतिमा को मन ही मन एक लकड़ी की चौकी पर रखिए और धूप-दीप जलाइए। अब ध्यान में रहकर ही भगवान को फल-फूल, मिठाई, तुलसी दल, पंचमेवा आदि भी चढ़ाइए। इसके बाद भगवान के ‘ऊँ गोविन्दाय नमः।‘ मंत्र का भी जाप करें। इससे आप महसूस करेंगे कि आपका मानसिक तनाव कम होने लगा है।
  5. धन-सम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो उसके लिये आज के दिन भगवान विष्णु के आगे एक हल्दी की गांठ रखें। पूजा के बाद हल्दी की गांठ को लेकर एक पीले रंग के कपड़े में बांध लें और फिर इसे अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपके धन-धान्य में वृद्धि होने लगेगी।
  6. अगर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना चाहते हैं तो चम्पा के फूल का पौधा लाकर अपने घर में लगाएं। इससे घर का माहौल बढ़िया रहेगा। 
  7. अगर आप बिजनेस में ग्रोथ चाहते हैं तो आज के दिन आपको गोविन्द के नाम का जप करना चाहिए। आपको हरे गोविन्द, हरे गोविन्द..... इस प्रकार करते हुए 108 बार जाप करना चाहिए। जाप के बाद भगवान को मिश्री का भोग लगाना चाहिए। इससे आपके बिजनेस में पैसों का फ्लो बना रहेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

निर्जला एकादशी का पारण कब किया जाएगा? नोट करें व्रत खोलने का सही समय और पारण विधि

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।