1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Grahan 2025: गर्भवती महिलाएं 7 सितंबर 2025 के चंद्र ग्रहण में क्या करें और क्या ना करें? जानिए यहां

Chandra Grahan 2025: गर्भवती महिलाएं 7 सितंबर 2025 के चंद्र ग्रहण में क्या करें और क्या ना करें? जानिए यहां

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Sep 03, 2025 09:26 am IST,  Updated : Sep 03, 2025 09:26 am IST

Chandra Grahan Mein Pregnant Lady Kya Kare: 7 सितंबर 2025 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। भारत में ये चंद्र ग्रहण दिखने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य होगा। इस ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

chandra grahan- India TV Hindi
चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं क्या करें Image Source : FREEPIK

Chandra Grahan Mein Pregnant Lady Kya Kare: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 की रात 9 बजकर 58 मिनट से देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। जबकि इसका सूतक दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से लग जाएगा। धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान  ब्रह्मांड में कई नकारात्मक तरंगें सक्रिय होती हैं इसलिए इस समय गर्भवती महिलाओं को कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है, जिससे मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों की सुरक्षित रहें। जानिए 7 सितंबर के चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या ना करें।

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं क्या करें (Chandra Grahan Mein Pregnant Lady Kya Kare)

  • चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि मान्यता है कि इस दौरान निकलने वाली हानिकारक किरणें गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचाती हैं।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण शुरू होने से पहले घर की खिड़कियां और दरवाजे ढक देने चाहिए।
  • ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं ध्यान और मंत्र जाप करें। इससे भी ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
  • चंद्र ग्रहण से पहले और बाद में स्नान जरूर करें।
  • ग्रहण काल में मंत्र या भजन कीर्तन करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं क्या न करें (Chandra Grahan Mein Pregnant Lady Kya Na Kare)

  • चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं तेज या नुकीली चीजों जैसे ब्लेड, कैंची आदि का इस्तेमाल भूलकर भी न करें।
  • इस दौरान किसी भी तरह के धातु के आभूषण जैसे चूड़ियां, पिन, सेफ्टी पिन आदि न पहनें।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए हालांकि आप आराम कर सकती हैं।

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं कुछ खा सकती हैं? (Chandra Grahan Mein Pregnant Lady Kha Sakti Hai)

ग्रहण के समय आमतौर पर कुछ भी खाने से मना किया जाता है लेकिन गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस दौरान ताजे फल, सात्विक भोजन और जरूरी दवाइयों का सेवन कर सकती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

इस राशि और नक्षत्र में लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए कैसे करेगा प्रभावित

7 सितंबर 2025 के चंद्र ग्रहण का सूतक काल लगेगा या नहीं? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।