Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में भी देगा दिखाई, 3 राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन, नोट कर लें टाइमिंग

Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में भी देगा दिखाई, 3 राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन, नोट कर लें टाइमिंग

Written By: Laveena Sharma @laveena1693 Published : Feb 18, 2026 07:31 am IST, Updated : Feb 18, 2026 07:31 am IST

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण 17 फरवरी 2026 के सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद लगने जा रहा है। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। यहां आप जानेंगे चंद्र ग्रहण की टाइमिंग और राशियों पर इसका शुभ प्रभाव।

chandra grahan- India TV Hindi
Image Source : CANVA साल का पहला चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर होगी और इसका समापन शाम 7 बजकर 52 मिनट पर होगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो भारत, पूर्वी एशिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ उत्तरी क्षेत्रों से भी दिखायी देगा। भारत के अधिकांश भागों में आंशिक चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा, जबकि पश्चिमी भारत में प्रच्छाया चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा। चलिए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। 

इन 3 राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन

  1. वृषभ राशि - चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी। हर काम में सफलता मिलेगी। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं।
  2. सिंह राशि - सिंह राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमोशन या नई नौकरी मिलने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पैसों की इस दौरान कोई कमी नहीं रहेगी। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। अचानक से इनकम में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।
  3. धनु राशि - धनु राशि वालों को विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ मिलेगा और पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। नई नौकरी प्राप्त होने के भी प्रबल आसार हैं। बॉस से आपके संबंध मजबूत होंगे। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। लव लाइफ भी बढ़िया रहेगी। बिजनेस में खूब पैसा कमाएंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Mangal Gochar 2026: मंगल कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, 3 राशियों को जबरदस्त होगा धन का लाभ, किस्मत रहेगी मेहरबान

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement