1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Holi 2025: अपनी राशि के अनुसार करें होली के रंगों का इस्तेमाल, सभी ग्रह दोष हो जाएंगे दूर

Holi 2025: अपनी राशि के अनुसार करें होली के रंगों का इस्तेमाल, सभी ग्रह दोष हो जाएंगे दूर

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 06, 2025 09:42 am IST,  Updated : Mar 06, 2025 09:42 am IST

Holi 2025: होली का त्योहार साल 2025 में 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन राशि के अनुसार होली खेलकर आप अपने ग्रह दोष को भी दूर कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि किस राशि को कौन से रंग से होली खेलनी चाहिए।

Holi 2025- India TV Hindi
होली 2025 Image Source : SOCIAL

Holi 2025: होली का त्योहार हर व्यक्ति में उमंग और उत्साह भर देता है। कहा जाता है कि इस दिन दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी इस दिन को बहुत शुभ माना गया है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाये जाने वाला होली का त्योहार न केवल आपके लिए खुशियां लेकर आता है, बल्कि इस दिन राशि के अनुसार अगर आप रंगों का इस्तेमाल करते हैं तो ग्रह दोष भी दूर होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि होली वाले दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों को किन रंगों से होली खेलनी चाहिए। 

मेष और वृश्चिक राशि

मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। इन राशियों में ऊर्जा की अधिकता देखने को मिलती है। इन दोनों राशियों को होली वाले दिन मंगल के प्रिय रंग लाल से होली खेलनी चाहिए। इसके साथ ही नारंगी और मैरून रंग भी इनके लिए शुभ फलदायक रहेगा। ऐसा करने से ग्रह दोष से भी इनको मुक्ति मिलेगी।

वृषभ और तुला राशि हरा रंग

शुक्र की स्वामित्व वाली वृषभ और तुला राशि के जातकों को हल्के नीले, स्लेटी, गुलाबी रंग से होली खेलनी चाहिए। ये रंग शुक्र को मजबूत भी करते हैं और इन दोनों राशियों के लिए शुभ भी माने जाते हैं।

मिथुन और कन्या राशि – पीला रंग

बुध के स्वामित्व वाली मिथुन और कन्या राशि के लोगों को होली के दिन हरा, भूरा और ग्रे रंग इस्तेमाल करना चाहिए। इन रंगों का इस्तेमाल करने से जीवन में इन्हें शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

कर्क राशि 

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि वालों को होली पर सिल्वर या हल्के गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इस रंग का इस्तेमाल करने से इनके जीवन में सकारात्मकता आती है और चंद्रमा भी मजबूत होता है।

सिंह राशि

सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि वालों के लिए नारंगी, गहरा पीला रंग होली खेलने के लिए सबसे सही माना जाता है। इन रंगों का इस्तेमाल करने से सूर्य प्रसन्न होते हैं और इनके जीवन की कई परेशानियों को दूर कर देते हैं। 

धनु और मीन राशि

गुरु के स्वामित्व वाली धनु और मीन राशि के लोगों को पीले, नारंगी, समुद्री नीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इन रंगों का इस्तेमाल करने से गुरु प्रसन्न होते हैं। साथ ही इन रंगों के इस्तेमाल से कुंडली में अन्य ग्रहों की स्थिति भी शुभ हो जाती है। 

मकर और कुंभ राशि

शनि के स्वामित्व वाली मकर और कुंभ राशि वालों को होली नीले, भूरे मकर राशि के लोग मेहनती और जिम्मेदार होते हैं। इनके लिए भूरा, ग्रे और गहरे नीले रंग बहुत अच्छे माने जाते हैं। कुंभ राशि के लोग रचनात्मक और स्वतंत्र सोच रखने वाले होते हैं। इनके लिए नीला, बैंगनी और सिल्वर रंग सबसे ज्यादा शुभ होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।