Guru Nakshatra Privartan: गुरु ग्रह को ज्योतिष में धन-वैभव और पारिवारिक खुशियों का कारक माना जाता है। गुरु जब भी राशि या नक्षत्र बदलते हैं तो जीवन में कई तरह के परिवर्तन लोगों को देखने को मिल सकते हैं। 10 अप्रैल को गुरु ग्रह रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन करने से राशिचक्र की 4 राशियों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन आपके एकादश भाव में होगा। इस भाव को ज्योतिष में लाभ का भाव कहा जाता है। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद आप लाभ की स्थिति में होंगे। करियर और कारोबार में आपको लाभ हो सकता है। कुछ लोगों को मनचाही नौकरी इस दौरान मिलेगी। पैसों की स्थिति को लेकर जो चिंताएं आपके मन में थीं उनका हल आपको मिलेगा। इस दौरान बड़े भाई-बहन और माता-पिता के जरिए अच्छी सलाह आपको मिल सकती है। जो लोग शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत हैं उनका प्रमोशन होने की संभावना है।
इस राशि के जातकों के कर्म भाव में गुरु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। आप इस दौरान लक्ष्य के प्रति एकाग्र होंगे। सही रोडमैप बनाकर आप आगे बढ़ेंगे। परेशानियों का हल ढूंढने के लिए इस राशि के लोग गुरुजनों से संपर्क कर सकते हैं। काम के प्रति आपकी निष्ठा कार्यक्षेत्र में आपको लाभ दिलाएगी। सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। इस दौरान कहीं अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पैतृक कारोबार करने वाले लोग मुनाफा कमाएंगे।
गुरु ग्रह आपके भाग्य भाव में नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। गुरु के नक्षत्र बदलने से आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा। आपके बिगड़ते कार्य भी इस दौरान बन सकते हैं। उन परिस्थितियों में भी आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे जिन्हें लेकर आपके मन में संशय रहता है। वार्तालाप के जरिए वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती है। आपको धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का भी इस दौरान मौका मिलेगा। पिता के साथ आपका अच्छा तालमेल इस दौरान देखने को मिलेगा।
मकर राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहद सुखद परिणाम मिल सकते हैं। अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस राशि के जो जातक सामाजिक कार्यों में लगे हैं उनके कार्य की सराहना इस दौरान होगी। इस राशि के कई लोग इस महीने कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन पहले से बेहतर होगा। मकर राशि वाले कुछ लोग प्रेम संबंध को शादी के बंधन में इस दौरान बांध सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद