March Kharmas 2026 Date: पंचांग के अनुसार खरमास साल में दो बार लगता है पहली बार धनु संक्रांति पर तो दूसरी बार मीन संक्रांति पर। धनु संक्रांति वाला खरमास दिसंबर-जनवरी में लगता है तो वहीं मीन संक्रांति वाला खरमास मार्च-अप्रैल में लगता है। मार्च में मीन संक्रांति वाला खरमास लगने जा रहा है। ये खरमास जैसे ही शुरु होगा वैसे ही शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। ऐसे में विवाह, यज्ञोपवीत, कान छिदवाना, गृहप्रवेश, नया काम शुरू करना और नामकरण इत्यादि शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं खरमास कब से लग रहा है।
मार्च में जब सूर्य देव 14 मार्च 2026 की देर रात 1 बजकर 8 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे, तब एक महीने के लिए खरमास लग जाएगा जिसकी समाप्ति 14 अप्रैल 2026 को होगी। 14 अप्रैल को जैसे ही सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही खरमास खत्म हो जाएगा।
जी नहीं, खरमास में शादी-ब्याह से जुड़े मांगिलक कार्य नहीं किए जा सकते हैं। कहते हैं इस दौरान किए गए शुभ कार्यों के विफल होने के ज्यादा आसार रहते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
संपादक की पसंद