1. Hindi News
  2. धर्म
  3. May Ekadashi 2026: कल कौन सी एकादशी है अपरा या निर्जला? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन, नोट कर लें पूजा का मुहूर्त

May Ekadashi 2026: कल कौन सी एकादशी है अपरा या निर्जला? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन, नोट कर लें पूजा का मुहूर्त

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 12, 2026 01:27 pm IST,  Updated : May 12, 2026 01:27 pm IST

May Ekadashi 2026: ज्येष्ठ महीना चल रहा है और इस महीने में 2 खास एकादशी पड़ती हैं। एक अपरा एकादशी तो दूसरी निर्जला एकादशी। ऐसे में लोग इस चीज को लेकर काफी कन्फ्यूजन में हैं कि 13 मई को इनमें से कौन सी एकादशी पड़ रही है। तो चलिए आपकी कन्फ्यूजन दूर करते हैं।

ekadashi- India TV Hindi
13 मई को कौन सी एकादशी है? Image Source : INDIA TV

May Ekadashi 2026: एकादशी हर महीने में दो बार आती है - एक बार कृष्ण पक्ष में तो एक बार शुक्ल पक्ष में। अभी ज्येष्ठ महीना चल रहा है तो इस महीने में भी दो एकादशी आएंगी। बता दें 12 मई की दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर एकादशी तिथि लग जाएगी जो 13 मई की दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार कल यानी 13 मई को जेठ महीने की पहली एकादशी होगी। लेकिन अब सवाल ये आता है कि ये कौन सी एकादशी होगी अपरा या फिर निर्जला?

13 मई को मनाई जाएगी अपरा एकादशी

13 मई को निर्जला नहीं अपरा एकादशी मनाई जाएगी। बता दें ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष में अपरा एकादशी मनाई जाती है। मान्यताओं अनुसार इस एकादशी का व्रत रखने से जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। बता दें अपरा एकादशी व्रत का पारण समय 14 मई की सुबह 05:31 से 08:14 बजे तक रहेगा।

निर्जला एकादशी कब है?

वैसे तो निर्जला एकादशी अपरा एकादशी के ठीक 14वें या 15वें दिन आती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। दरअसल इस बार जेठ महीने के बीच में ही अधिकमास लग रहा है जिस कारण से निर्जला एकादशी की डेट आगे बढ़ गई है। इस साल निर्जला एकादशी व्रत 25 जून को रखा जाएगा। जबकि बीच में दो अन्य एकादशी मनाई जाएंगी जो अधिकमास के दौरान आती हैं। इन एकादशी का नाम है पद्मिनी एकादशी और परम एकादशी। बता दें ये दोनों एकादशी 3 साल में एक बार पड़ती हैं इसलिए इनका विशेष महत्व माना जाता है।

अधिकमास में पड़ेंगी ये दो एकादशी

अधिकमास की पहली एकादशी पद्मिनी एकादशी होगी जो 27 मई को मनाई जाएगी, तो वहीं अधिकमास की दूसरी एकादशी परम एकादशी है जो 11 जून को मनाई जाएगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

कहीं आप रोजाना राक्षसी स्नान तो नहीं कर रहे? नहाने से पहले ये 1 नियम नहीं जाना तो पछताएंगे

Numerology: 35 की उम्र के बाद राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लोग, शनि देव की कृपा से मिलता है सब कुछ!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।