1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: गुस्से में आपा खो देते हैं या अंदर ही अंदर सुलगते हैं? अपने मूलांक से जानें अपना एंग्री ट्रिगर पॉइंट

Numerology: गुस्से में आपा खो देते हैं या अंदर ही अंदर सुलगते हैं? अपने मूलांक से जानें अपना एंग्री ट्रिगर पॉइंट

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jun 03, 2026 10:39 am IST,  Updated : Jun 03, 2026 10:50 am IST

How Each Mulank React In Anger: शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसे गुस्सा न आता हो। बस अंतर इतना है कि किसी को बहुत तेज गुस्सा आता है तो किसी का गुस्सा पल भर में ही दूर चला जाता है। आज हम जानेंगे कि किस मूलांक वालों को किस बात पर सबसे ज्यादा गुस्सा आता है और गुस्से में उनका रिएक्शन कैसा होता है।

numerology- India TV Hindi
गुस्से में कौन सा मूलांक कैसे करता है रिएक्ट? Image Source : INDIA TV

How Each Mulank React In Anger: क्या आप जानते हैं कि किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से आप उसके भविष्य ही नहीं बल्कि स्वभाव के बारे में भी काफी कुछ जान सकते हैं। इतना ही नहीं आप जन्मतिथि और मूलांक को देखकर ये तक पता लगा सकते हैं कि कौन सा व्यक्ति किस बात को लेकर ज्यादा भड़क सकता है। अंकज्योतिष की मानें तो हर मूलांक के लोगों का गुस्सा करने का तरीका अलग-अलग होता है। किसी मूलांक के लोग छोटी-छोटी बातों पर ही काफी आगबबूला हो जाते हैं तो किसी के गुस्से में अपना आपा ही खो बैठते हैं। चलिए जानते हैं कौन सा मूलांक गुस्से में कैसे रिएक्ट करता है।

मूलांक 1 का एंग्री ट्रिगर: आत्मसम्मान को ठेस और अनदेखी

महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का स्वामी सूर्य है। कहते हैं मूलांक 1 वाले तब सबसे ज्यादा भड़कते हैं जब कोई इनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करे या इन्हें इग्नोर करे। गुस्से में इन लोगों के बात करने का तरीका इतना सख्त और तीखा हो जाता है कि सामने वाला इनका ये रूप देखकर बहुत घबरा जाता है। हालांकि ये लोग शुरुआत में अपना गुस्सा दबाने की कोशिश करते हैं लेकिन अगर सामने वाला लगातार इन्हें चोट पहुंचा रहा है तो ये शांत नहीं बैठते।

मूलांक 2 का एंग्री ट्रिगर: धोखा नहीं करते बर्दाश्त

किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के लोग काफी इमोशनल होते हैं और जिसके साथ दिल से जुड़ जाते हैं उसका साथ कभी नहीं छोड़ते। लेकिन अगर इन्हें कोई धोखा देने की कोशिश करे तो ये काफी क्रोधित हो जाते हैं। वैसे मूलांक 2 वालों को गुस्सा सबसे कम ही आता है और ये अक्सर शांत रहने की कोशिश करते हैं। 

मूलांक 3 का एंग्री ट्रिगर: बहस करना नहीं है पसंद

3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के लोगों का गुस्सा तब भड़कता है जब कोई इनके ज्ञान पर सवाल उठा दे या फिर इनसे बेवजह की बहस करे। हालांकि ये लोग तुरंत नहीं भड़कते। शुरुआत में ये परिस्थिति संभालने की कोशिश करते हैं। 

मूलांक 4 का एंग्री ट्रिगर: जिद्द पूरी न होना

4, 13, 22 या 31 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के लोग बहुत जिद्दी स्वभाव के होते हैं। अगर इनकी जिद्द पूरी न हो तो ये भयंकर गुस्सा हो जाते हैं। ये लोग वैसे तो शांत रहते हैं लेकिन जब क्रोधित होते हैं तब तबाही मचा देते हैं। इनका गुस्सा जल्दी शांत नहीं होता। 

मूलांक 5 का एंग्री ट्रिगर: आजादी पर पाबंदी या इनकी बात न माने जाना

महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग छोटी-छोटी बातों पर हाइपर हो जाते हैं। गुस्से में इनकी वाणी काफी कठोर और खराब हो जाती है। जिससे सामने वाले से इनका रिश्ता तक खत्म हो जाता है। हालांकि ये जितनी जल्दी भड़कते हैं उतना ही जल्दी शांत भी हो जाते हैं। इनका गुस्सा अक्सर तब निकलता है जब कोई इनकी आजादी पर पाबंदी लगाने की कोशिश करे या इनकी बात न माने।

मूलांक 6 का एंग्री ट्रिगर: भावनाओं को ठेस और धोखा 

6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक वालों को गुस्सा तब ज्यादा आता है जब कोई इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश करे या फिर इन्हें धोखा दे। इस स्थिति में ये इतने भड़क जाते हैं कि अपना आपा तक खो बैठते हैं। इनका गुस्सा थोड़ा लंबे समय तक रहता है।

मूलांक 7 का एंग्री ट्रिगर: प्राइवेसी में दखल और दिखावटी लोग

महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोगों के गुस्से का मुख्य कारण इनकी प्राइवेसी में दखलअंदाजी और दिखावटी लोग होते हैं। इन्हें अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना पसंद होता है जिसमें इन्हें किसी की भी दखलअंदाजी पसंद नहीं होती। इसके अलावा इन लोगों को दिखावा करने वाले लोग भी बिल्कुल पसंद नहीं होते। ऐसे लोगों से जब भी इनका सामना होता है तो ये काफी भड़क जाते हैं। हालांकि इनका गुस्सा कुछ ही क्षण के लिए होता है।

मूलांक 8 का एंग्री ट्रिगर: काम में लापरवाही और अन्याय

8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। इन्हें काम में जरा सी भी लापरवाही पसंद नहीं होती और अगर कोई ऐसा करता है तो ये काफी गुस्सा हो जाते हैं। इसके अलावा ये किसी के भी साथ अन्याय होते भी नहीं देख सकते। अन्याय करने वाले लोगों से इनका 36 का आंकड़ा रहता है। हालांकि शनि का नंबर होने के कारण मूलांक 8 वाले बहुत सहते भी हैं और ये जल्दी रिएक्ट नहीं करते। लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये अनकंट्रोलेबल हो जाते हैं।

मूलांक 9 का एंग्री ट्रिगर: धोखा और अपमान

9, 18, 27 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। ये लोग सबसे ज्यादा गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। गुस्से में ये पूरी तरह आपा खो देते हैं और जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। गुस्से में ये किसी की नहीं सुनते। इनका गुस्सा अक्सर तब फूटता है जब कोई इन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करे या इन्हें धोखा दे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Laxmi Narayan Yog 2026: जून में शुक्र और बुध की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, 4 राशियों की बदल देगा तकदीर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।