1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 22 September 2024: इस मूलांक के विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में आएंगी दिक्कतें, आज ज्यादा भावुक होकर काम बिगाड़ सकते हैं ये लोग, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 22 September 2024: इस मूलांक के विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में आएंगी दिक्कतें, आज ज्यादा भावुक होकर काम बिगाड़ सकते हैं ये लोग, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 22, 2024 06:30 am IST,  Updated : Sep 22, 2024 06:30 am IST

Numerology 22 September 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (22 सितंबर 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology- India TV Hindi
Numerology Image Source : SOCIAL

Numerology 22 September 2024: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज पंचमी तिथि वालों का श्राद्ध कर्म किया जायेगा। आज सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक हर्षण योग रहेगा , उसके बाद वज्र योग लग जायेगा, जो की कल सुबह 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 3 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 विद्यार्थियों की आज पढाई में रूचि बढ़ेगी, पढाई से जुडी महत्वपूर्ण सूचना किसी दोस्त के माध्यम से मिलेगी।
  • मूलांक-2 अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर करेंगे।
  • मूलांक-3 आज आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए, नहीं तो कार्यों पर भी असर पड़ेगा।
  • मूलांक-4 छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी ज्यादा मेहतन करनी पढेगी, जिससे आपको अच्छे परिणाम मिलेगे।
  • मूलांक-5 आत्मविश्वास से आज जो भी फैसला करेंगे वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
  • मूलांक-6 किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको अच्छा लगेगा ।
  • मूलांक-7 करियर के लिए किये गए आपके प्रयास सफल होंगे, आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।
  • मूलांक-8 ग्राफ़िक डिजाइनर्स को आज अच्छा अवसर मिलेगा, नए काम के प्रति आपकी जिज्ञासा बढ़ेगी।
  • मूलांक-9 आज बड़ों की बातें ध्यान से सुनें इससे आपको कुछ इम्पोर्टेन्ट जानकारी मिलेगी।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

यदि आपने प्रसाद की जगह खा ली कोई अपवित्र चीज, तो इस पाप से कैसे पाएं छुटकारा? जान लें शुद्धिकरण का तरीका

पिंडदान का मतलब क्या होता है? जान लीजिए पितरों का पिंडदान किस विधि के साथ करना चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।